MI vs PBKS Qualifier 2: श्रेयस अय्यर को चाहिए बस एक जीत, बन जाएगा IPL का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में आज 1 जून को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। IPL के इतिहास में अब तक कई दिग्गज कप्तानों ने शानदार सफर तय किया है, लेकिन श्रेयस अय्यर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं जो आज तक कोई नहीं कर सका।

श्रेयस अय्यर अगर वह पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल में पहुंचा देते हैं, तो वह IPL इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक ले जाने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।

Shreyas Iyer

पहले दिल्ली, फिर कोलकाता...अब पंजाब की बारी!
श्रेयस अय्यर ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को फाइनल तक पहुंचाया था, जहां उनकी टीम उपविजेता रही थी। इसके बाद 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया। अब 2025 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के साथ वह इस अनोखे ट्रैक रिकॉर्ड को पूरा करने से महज एक कदम दूर हैं।

11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची पंजाब
पंजाब किंग्स ने आखिरी बार 2014 में फाइनल खेला था और तब से टीम संघर्ष ही कर रही थी। लेकिन इस सीजन श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने जबरदस्त वापसी की है। उनकी रणनीति, शांत कप्तानी और बिंदास फैसलों ने पंजाब को एक मजबूत यूनिट में बदल दिया है। 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची पंजाब की टीम अब ट्रॉफी की ओर देख रही है।

IPL में रच सकते हैं 'कैप्टन ऑफ द डेकाड' जैसा मुकाम
अगर अय्यर पंजाब को इस बार फाइनल में ले जाते हैं या खिताब भी जीतते हैं, तो वह IPL के इतिहास में सबसे सफल और बहुप्रभावशाली कप्तानों में गिने जाएंगे। तीन अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों के साथ इस स्तर पर प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन अय्यर की कप्तानी इस बात का सबूत है कि वह सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, एक परिपक्व लीडर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+