गजब बेइज्जती है! काला चश्मा पहन बनने चले थे हीरो और बन गए जीरो, फैंस ने श्रेयस अय्यर का उड़ाया मजाक
Shreyas Iyer trolled for wearing sunglasses: दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड का आगाज 12 सितंबर से हो चुका है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। खिलाड़ियों के रिलीज किए जाने के बाद सभी टीमों में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस राउंड के एक अहम मैच में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।
फैंस ने श्रेयस अय्यर का उड़ाया मजाक
इस मुकाबले के दौरान इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक बार फिर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ समय से लगातार श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन सवालों के घेरे में है। इस मैच में वह धूप का चश्मा पहनकर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन सात गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए। खलील अहमद की गेंद पर श्रेयस अय्यर को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अय्यर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

अय्यर पर फूटा फैंस का गुस्सा
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि और स्टाइल मारो..। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि श्रेयस अय्यर सनग्लास पहनकर मैदान पर उतरे, लेकिन 7 गेंदों पर ही शून्य पर आउट हो गए और स्टाइल दिखाइए। श्रेयस अय्यर की इस हरकत से फैंस खुश नहीं हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
अपनी पहली पारी में इंडिया डी ने 290 रन बनाए। इंडिया ए के लिए शम्स मुलानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि, इंडिया डी ने 122 रन के अंदर ही छह अहम विकेट गंवा दिए थे। संजू सैमसन भी इस पारी में संघर्ष करते दिखे और सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर मुश्किल में नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications