सना जावेद और सानिया मिर्जा में से कौन है ज्यादा अमीर! कमाई के मामले में किसने उड़ाई शोएब मलिक की नींद
पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद तीसरी बार शादी की है। उनकी नई पत्नी सना जावेद पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दूसरी ओर टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। इस आर्टिकल में इन तीनों स्टार की नेटवर्थ पर एक नजर डालेंगे और जानेंगे कि कौन-कितना अमीर है।
सना जावेद ने 2012 में 'शहर-ए-ज़ात' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और जल्द ही प्रसिद्धि पा ली। उन्होंने बेहद, रुसवाई और डंक जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कमाई 50 से 70 करोड़ के बीच है। सोशल मीडिया पर उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की नेटवर्थ
कमाई की बात करें तो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच कांटे की टक्कर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया मिर्जा की नेटवर्थ करीब 216 करोड़ रुपये है, जबकि शोएब मलिक की नेटवर्थ करीब 228 करोड़ रुपये है।
सानिया मिर्जा के पास हैं कई लग्जरी गाड़ियां
सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास ले लिया है, लेकिन विज्ञापनों और ब्रैंड्स से अभी भी कमाई करती हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट से भी वह कमाई करती हैं। वहीं, शोएब मलिक टी20 फ़्रेंचाइज़ी लीगों में खेलकर भी अच्छा पैसा कमाते हैं। इसके अलावा, वे कई ब्रैंड्स का एंडोर्समेंट भी करते हैं। उनके पास कई लग्ज़री गाड़ियां भी हैं। सानिया मिर्जा की कमाई की तुलना में सना जावेद की कमाई काफी कम है।
शोएब मलिक की फाइनेंशियल कंडीशन
शोएब मलिक की कुल नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये आंकी गई है। वह न केवल क्रिकेट से बल्कि विज्ञापनों और पाकिस्तान में टीवी कार्यक्रमों के माध्यम से भी कमाई करते हैं। इसके अलावा, वह एक कमेंटेटर के रूप में योगदान देते हैं और दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीग में भाग लेते हैं।
ये भी पढ़िए- 'नाराज हो क्या आप,' सानिया मिर्जा से आखिर किसने और क्यों पूछा ये सवाल? मिला शानदार जवाब
सानिया और शोएब से पीछे हैं सना जावेद
मनोरंजन जगत में सना जावेद की सफलता के बावजूद, उनकी कुल संपत्ति सानिया मिर्ज़ा या शोएब मलिक की वित्तीय उपलब्धियों से मेल नहीं खाती। हालांकि वह टेलीविज़न पर एक प्रमुख हस्ती बनी हुई हैं, लेकिन उनकी कमाई इन खेल आइकन के बराबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications