'इन्हें बिल्कुल शर्म नहीं आती', शोएब मलिक संग हनीमून से लौटीं सना जावेद? वीडियो देख भड़के फैंस
Shoaib Malik Sana Javed News: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद एक बार फिर शोएब मलिक के साथ नजर आई हैं। पिछले महीने ही शोएब मलिक और सना जावेद ने शादी कर सबको हैरान कर दिया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद फैंस के बीच चर्चाओं में शादी के बाद से ही बने हुए हैं।
हनीमून से लौटीं सना जावेद
सना जावेद ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी में वह एक पूल के किनारे नजर आ रही थी। हालांकि तस्वीर पूरी नहीं होने की वजह से जगह का अनुमान लगा पाना थोड़ा मुश्किल रहा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सना जावेद शोएब मलिक के साथ शादी के बाद हनीमून पर दुबई पहुंची हुई थीं।

एयरपोर्ट पर एक साथ आए नजर
अब हनीमून से यह दोनों ही वापस लौट चुके हैं। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों मुल्तान एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। सना जावेद और शोएब मलिक इस दौरान अपनी नजरें नीचे झुकाए हुए आगे बढ़ रहे हैं। शोएब मलिक और सना जावेद को एक बार फिर से फैंस ट्रोल कर रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि इन्हें शर्म भी नहीं आती है। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि जो गलत काम करते हैं, वहीं अपनी नज़रे नीचे झुका कर चलते हैं। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज हो चुका है। पाकिस्तान सुपर लीग में शोएब मलिक भी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में वह वापस अपने देश लौट आए हैं और क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
सानिया मिर्जा का छोड़ा साथ
पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी रचाई है। शोएब मलिक के तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा अब वापस एक नई शुरुआत करने की और कदम बढ़ा रही हैं। सानिया मिर्जा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी तस्वीर शेयर कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications