फिक्सिंग आरोपों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बड़ा खुलासा किया है
Shoaib Malik: शोएब मलिक को हाल ही में मैच फिक्सिंग आरोपों के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग से हटा दिया गया था। उनका अनुबंध समाप्त करने की खबरें सामने आई थी। अब एक नई बात सामने आई है। मलिक फार्च्यून बारिशल से खेलने के लिए तैयार हैं।
एक ही ओवर में तीन बार नो बॉल डालने के बाद मलिक के ऊपर शक हुआ कि यह मैच फिक्स करने जैसा कुछ मामला है। इसके बाद उनका अनुबंध समाप्त करने की खबर सामने आई थी। मलिक इस टूर्नामेंट में अब 2 फरवरी से वापस जुड़ रहे हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार मलिक ने कहा है कि हाल ही में मेरे खेलने को लेकर कुछ अफवाहें सामने आई थी, मैं इनको क्लियर करना चाहता हूं। मैंने और कप्तान तमीम इक़बाल ने मिलकर चर्चा की थी और आपसी सहमति से फैसला लिया। मुझे दुबई में पहले से तय मीडिया प्रतिबद्धता के कारण जाना पड़ा था।
शोएब मलिक ने यह भी कहा कि मैं आने वाले मैचों के लिए फार्च्यून बारिशल को शुभकामनाएँ देता हूं।अगर जरूरत पड़ी तो मैं टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं। मैंने हमेशा गेम खेलने का आनन्द उठाया है और मैं यह करना जारी रखूंगा।
गौरतलब है कि फार्च्यून बारिशल का अगला मुकाबला 3 फरवरी को खुलना टाइगर्स के साथ होना है। मलिक इस मुकाबले में खेलने के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। फिक्सिंग की सभी बातों को मलिक ने ख़ारिज कर दिया है। वह अपने काम के लिए टूर्नामेंट छोड़ गए थे।
मैच फिक्सिंग विवाद से पहले मलिक ने तीसरी शादी की थी और भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा से तलाक हुआ था। इस खबर के बाद मलिक को काफी सुने को मिला। उनको भारत और पाकिस्तान दोनों जगह कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। लोगों ने आरोप जड़े कि मलिक की फितरत ही धोखा देना है। अब भी मलिक को सानिया मिर्ज़ा के मामले में काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications