शोएब मलिक द्वारा बायो चेंज करने के बाद सानिया ने भी डिलीट की पति की फोटो! उठा सवाल- क्या तलाक हो गया?
Sania-Shoaib divorce: पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने हाल में ही अपना इंस्टाग्राम बायो चेंज किया है, जिसमें उन्होंने खुद को सानिया मिर्जा के पति के तौर पर हटाकर सिर्फ एक एथलीट और पिता के तौर पर दर्शाया है।
इंस्टाग्राम बायो में की गई ये तब्दीली फैंस को ये कयास लगाने से नहीं रोक पाई कि अब तो वाकई में दोनों के बीच तलाक हो गया है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अब ये मामला फिर से सुर्खियां ले रहा है। (Photo- Social Media)

दोनों के बीच रिश्तों में अनबन पुरानी बताई जाती है। सानिया भारतीय टेनिस प्लेयर हैं और वे दुबई में सेटल हैं। सानिया के अनुसार उनको और शोएब को अपने-अपने संन्यास के बाद दुबई में ही रहना है। ना तो शोएब सानिया के साथ सेटल होने के लिए भारत आएंगे, ना ही सानिया पाकिस्तान में रहेंगी।
दोनों का एक बेटा इजहान भी है, जिसका जन्म साल 2018 मे हुआ था। मलिक ने सानिया के साथ साल 2010 में शादी की थी। यह उनकी सानिया से दूसरी शादी थी। अब मलिक की उम्र 41 साल हो चुकी है और लोग कह रहे हैं कि इस उम्र में उनकी दूसरी पत्नी ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।
असल में बताया जा रहा है कि सानिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफाई अभियान चला दिया है, जिसमें वे अपने पति शोएब मलिक की फोटोज को अपने अकाउंट से एक-एक करके डिलीट कर रही हैं। इन दोनों के बीच कुछ तो जरूर चल रहा है। कहते हैं, बिना आग के धुआं नहीं उड़ता है।
ये भी पढ़ें- महिला फुटबॉल के लिए नया दौर: स्पोर्ट्स ब्रा से शॉर्ट्स, कैसे किट डिजाइन में सुधार ने खेल को बदला
पिछली बार जब दोनों के बीच तलाक की खबर अपने शबाब पर पहुंची थी, तो सामने आया कि यह सब एक रिएलिटी शो में जाने से पहले की पब्लिसिटी हासिल करने की कवायदें थी। दोनों शो में साथ देखे गए। अब फिर से ये दोनों के बीच तलाक का मामला सतह पर आ गया है।
इस मसले पर, दोनों के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि ये इनका पर्सनल मामला है और सानिया-शोएब इसको व्यक्तिगत ही रखना चाहते है, चाहे वे साथ रहें या तलाक लें। इसलिए दोनों में किसी ने अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
सानिया अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम टाइटल के साथ विदा ले चुकीं हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बारे में जानकारी चाहेंगे तो कई लोगों का पूरे दावे के साथ कहना है कि तलाक हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications