पति शोएब मलिक संग हनीमून पर निकलीं सना जावेद! फैंस ने कहा- कितनी बेशर्म औरत है ये....
Sana Javed share post on instagram: पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद लगातार फैंस के निशाने पर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी करने के बाद से ही सना जावेद को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। सना जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। जिसके बाद से फैंस लगातार उन्हें ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
पिछले महीने ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शोएब मलिक के निकाह की तस्वीर सामने आई थी। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस के साथ हनीमून पर जाने की खबर शेयर की है। सना जावेद ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी फोटो शेयर की है।

दोनों पूल किनारे आए नजर
इस तस्वीर में सना जावेद और शोएब मलिक पूल किनारे नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर में दोनों का चेहरा दिखाई देने नहीं दे रहा है। इसके साथ ही यह तस्वीर कहां की है यानी कि इन दोनों का हनीमून डेस्टिनेशन भी रिवील नहीं किया गया है। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर लगातार सना जावेद को फैंस खरी-खोटी सुना रहे हैं। बता दें कि सना जावेद की ये स्टोरी अब उनके इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं दे रही है।
बुरी तरह हो रहे हैं ट्रोल
सना जावेद को लेकर एक फैन ने लिखा कितनी बेशर्म औरत है ये। वहीं एक और यूजर ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि आखिर तुम दोनों डिवोर्स की खबर कब सुन रहे हो? सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद से ही शोएब मलिक पर भी फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
टूट गई थी पहली शादी
शोएब मलिक से पहले सना जावेद ने साल 2020 में पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर उमैर जयसवाल से शादी की थी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका। रिश्ते में खटपट के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उमैर जयसवाल के साथ शादी के समय से ही सना जावेद शोएब मलिक के संग भी रिश्ते में थीं।
कौन हैं सना जवेद
सना जावेद की बात करें तो सना जावेद पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं। 25 मार्च 1993 में सना जावेद का जन्म कराची में ही हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती करियर में पाकिस्तान में मॉडलिंग की और इसके बाद टीवी सीरियलों में काम करना शुरू कर दिया। सना जावेद के पिता का ताल्लुक भारत के हैदराबाद शहर से रहा है।












Click it and Unblock the Notifications