सॉरी भाई इसे कर्मा कहते हैं, मोहम्मद शमी ने चिढ़ाया तो शोएब अख्तर ने पलटकर दिया ये जवाब
T20 World Cup 2022 Final Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने से पहले बहुत सारी सुर्खियां बटोरी थी। उनके क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से भी काफी बातें की गई थी। भारत को ट्रोल किया गया था और कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी भारत की ओर निशाना साधते हुए काफी तल्ख टिप्पणियां की थी लेकिन ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की हार के बाद अब उन सब चीजों की जैसे हवा निकल जानी है।
Recommended Video

ब्रोकन हार्ट इमोजी ट्विटर पर पोस्ट की
ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान खराब खेला लेकिन जिस तरह का माहौल बनाना शुरू कर दिया था उसके बाद ऐसा लगता था कि जैसे पाकिस्तान के हाथ में विश्वकप ट्रॉफी अपने आप ही आ जाने वाली है। पर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने उनको 5 विकेट से करारी मात देकर यह मंसूबा भी तोड़ दिया। पाकिस्तान की ओर से लगातार बातचीत करने वाले और टीम इंडिया की लगातार चुटकी लेने वाले शोएब अख्तर एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक ब्रोकन हार्ट इमोजी ट्विटर पर पोस्ट की है जो उनकी टीम की हार की ओर इशारा करती है।
शोएब अख्तर ने जो टूटे दिल की यह इमोजी पोस्ट की है उस पर भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक जबरदस्त ट्वीट किया है। शमी ने कहा है- भाई ये कर्मा कहलाता है।

सॉरी भाई यह कर्मा कहलाता है
पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल पहुंची थी और इसके बाद उनको एक दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा है इसी टूटे दिल की ओर इशारा करते हुए शोएब ने ट्वीट किया था। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा- सॉरी भाई यह कर्मा कहलाता है। ये ट्वीट वायरल हो रहा है और काफी पसंद भी किया जा रहा है। जहां तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात है तो उन्होंने शाहीन अफरीदी की चोट के चलते अपने आपको फाइनल मुकाबले में बाहर पाया। मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने भी कहा कि शाहीन अफरीदी की चोट ही टर्निंग प्वाइंट थी।

शोएब अख्तर ने पलटकर दिया ये जवाब
शमी के इस ट्वीट के बाद शोएब अख्तर ने उनको रिप्लाई भी दिया है। शोएब अख्तर अपने प्रतिद्वंद्वियों को जवाब देने के लिए जाने जाते हैं और वे कई बार मुंह तोड़ बात करने से भी पीछे नहीं चूकते। उन्होंने भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के एक ट्वीट का जिक्र किया जहां हर्षा भोगले ने कहा था कि पाकिस्तान को इस बात का श्रेय जाता है कि उन्होंने 137 रनों को जिस तरीके से डिफेंड किया ऐसे बहुत ही कम टीमें कर पाती है। ये बेस्ट बोलिंग अटैक है। शोएब ने शमी को जवाब देते हुए कहा कि इस तरह के ट्वीट को आप सेंसिबल कहते हैं।

बाबर आजम इमरान खान नहीं बन सके
असल में पाकिस्तानी क्रिकेट फैन 1992 की जीत से इस जीत का कनेक्शन लगातार जोड़ रहे थे जिसके चलते उनको कहीं ना कहीं आस हो गई थी कि इस बार भी इतिहास दोहराया है। लेकिन बाबर आजम इमरान खान नहीं बन सके क्योंकि पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना पाई जिसके जवाब में अंग्रेजों ने 19 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया और बेन स्टोक्स एक बार फिर फाइनल के हीरो साबित हुए। उन्होंने बताया कि वे लगातार ऐसी पारियां खेलते रहेंगे और दुनिया के सबसे अनोखे खिलाड़ियों में एक रहेंगे। इससे पहले 2019 के वर्ल्ड कप के फाइनल में भी ऐसी पारी खेली थी। तब इंग्लैंड को उनकी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी हासिल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications