शोएब अख्तर ने BCCI के लिए की हैरान करने वाली भविष्यवाणी, चैम्पियंस ट्रॉफी से जुड़ा है मामला
ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के वेन्यू को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन भारतीय टीम वहां नहीं जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल को मानने से मना कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में आयोजन को लेकर संशय बना हुआ है।
इस अनिश्चितता के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया है कि पाकिस्तान में टूर्नामेंट की संभावनाओं के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने तनावपूर्ण स्थितियों में भी बैक-चैनल चर्चाओं के महत्व पर जोर दिया और समाधान की उम्मीद जताई।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार अख्तर ने कहा, "बैक चैनल वार्ता होगी। युद्ध के दिनों में भी बैक चैनल वार्ता होती है। हमें उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। हमें समाधान की उम्मीद करनी चाहिए। हम एक तथ्य जानते हैं कि ICC के लिए 95-96 प्रतिशत प्रायोजन भारत से आता है।"
अख्तर ने कहा कि इसका बीसीसीआई से कोई लेना देना नहीं है। यह सरकारों के ऊपर निर्भर करता है। पाकिस्तान विराट कोहली को खेलते हुए देखना चाहता है। कल्पना करें कि कोहली पाकिस्तान में आकर शतक जड़ रहे हैं। उनके लिए यह एक पूर्ण चक्र होगा। पाकिस्तान के लिए कहा जाता है कि वह वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी नहीं कर सकता। अगर चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन हो जाता है, तो यह एक बड़ा कदम होगा। शोएब अख्तर ने कहा कि अंतिम क्षणों तक फिंगर क्रॉस करके रखना होगा। इस समय तो मैं यही कहूँगा कि भारतीय टीम खेलने के लिए पाकिस्तान आ रही है।
गौरतलब है कि आईसीसी शेड्यूल घोषित करने वाली है। इस पर काम चल रहा है लेकिन हाइब्रिड मॉडल पर बात अटकी हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को समझाने का प्रयास आईसीसी कर रही है और टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर ही जाता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications