1 साल में फिर 'टूट' जाएंगे बुमराह, सटीक भविष्यवाणी के साथ शोएब का पुराना VIDEO वायरल

नई दिल्ली, 30 सितंबर: भारत के प्रीमियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते फिर से लंबे समय के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। इस समस्या ने लगातार उनके करियर को प्रभावित किया है और अब वाकई में मामला गंभीर हो गया है। बताया जा रहा है वे 5-6 महीनों में ही वापसी कर पाएंगे। बड़ा सवाल यह है कि तब वे पहले जैसे गेंदबाज रह पाएंगे? हर बार चोट तेज गेंदबाज को पहले से कमतर कर देती है और बुमराह का अजीबोगरीब एक्शन इस बात की गारंटी नहीं देता है कि उनको फिर से पीठ में चोट लगेगी ही नहीं। देखा गया है कि कई बार तेज गेंदबाज को चोट से बचने से लिए अपने एक्शन में बदलाव करना पड़ता है लेकिन फिर से पहले की तरह पैने नहीं रह जाते।

Recommended Video

    T20 WC 2022: Shoaib Akhtar की Jasprit Bumrah पर सच हो गई भविष्वाणी | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    शोएब अख्तर ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी

    शोएब अख्तर ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी

    भारतीय टीम ने बुमराह को लेकर जितनी भी अतिरिक्त सावधानी बरती वह काम नहीं आ सकी। बुमराह इस साल इतना कम इंटरनेशनल क्रिकेट खेले कि चोट की स्ट्रेस फैक्चर की गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने मात्र पांच टेस्ट, पांच वनडे और पांच ही टी20 इंटरनेशनल खेले। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल खेले थे। फिर भी उनकी चोट उभर आई। लगता है उनका एक्शन ही अब उनकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों बनता जा रहा है।

    खास बात यह है कि बुमराह के बारे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि ये बॉलर जल्द ही चोटिल हो जाएगा। उसकी पीठ उसका साथ छोड़ देगी क्योंकि उनका एक्शन इसकी वजह है।

    एक्शन उनकी पीठ पर बहुत ज्यादा प्रैशर डालता है

    एक्शन उनकी पीठ पर बहुत ज्यादा प्रैशर डालता है

    बुमराह का स्लिंगिंग एक्शन उनकी पीठ पर बहुत ज्यादा प्रैशर डालता है। वे इसी वजह से रन अप के आखिरी हिस्से में इतनी गति निकालने में कामयाब रहते हैं। शोएब अख्तर के अलावा वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज रह चुके माइकल होल्डिंग ने भी कहा था कि बुमराह को हमेशा पीठ की तकलीफ रहने वाली है।

    शोएब अख्तर का जो वीडियो वायरल हुआ है वह उन्होंने स्पोर्ट्स तक को दिया था। इससे पहले वे अपने खुद के यू-ट्यूब चैनल पर भी कह चुके थे कि बुमराह की बैक उनका साथ नहीं देगी। उस वक्त कोई शोएब की बात माने या ना माने लेकिन अब वही हो रहा है जिसका अंदेशा अख्तर ने जताया था।

    कितनी भी कोशिश कर लें पर चोट से पीछा नहीं छूटेगा

    कितनी भी कोशिश कर लें पर चोट से पीछा नहीं छूटेगा

    वायरल वीडियो में आप शोएब को कहते हुए सुन सकते हैं कि जो फ्रंट के बॉलर होते हैं वे अपनी पीठ और कंधे की मदद से स्पीड निकालते हैं। जबकि हम जैसे गेंदबाज साइन-ऑन होते हैं जिसके चलते दिक्कत नहीं होती।

    अख्तर कहते हैं बुमराह जैसे फ्रंटल-आर्म बॉलर की जब बैक उड़ती है तो वो चाहे फिर कितनी भी कोशिश कर ले पर उसका पीछा उस चोट से नहीं छुटता है। मैंने इयान बिशप, शेन बांड, बुमराह की बैक उड़ते हुए देखी है। ये सभी फ्रंटल बॉलर थे।

    एक साल के अंदर टूट जाएंगे

    अख्तर ने आगे साफ किया है बुमराह को अब खुद को मैनेज करने के तरीके ढूंढने होंगे क्योंकि आप उनको खिलाओगे तो वह एक साल के अंदर टूट जाएंगे। बुमराह को अगर टिकना है तो उनको खुद को मैनेज करना होगा।

    हालांकि टीम इंडिया की समस्या यह है कि इतने कम मैच खेलकर भी बुमराह की चोट फिर से उभर गई है और भारत शायद कपिल देव के बाद अपने सबसे अच्छे तेज गेंदबाज को खोने के खतरे से जूझने लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+