वेस्टइंडीज के लिए 21 साल क्रिकेट खेलने वाले शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे का टेस्ट टीम में हुआ सेलेक्शन

वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए 21 साल क्रिकेट खेलने वाले महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे टैगे नारायण चंद्रपाल अब अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने जा रहे हैं। जी हां, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। शनिवार को चयनकर्ताओं ने टैगे नारायण को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया है।

Shivnarine Chanderpaul son Tagenarine Chanderpaul

30 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

वेस्टइंडीज की यह टेस्ट टीम 30 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगी। 30 नवंबर को पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जबकि 8 दिसंबर से दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच एडिलेड के ओवल मैदान पर शुरू होगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए टैगे नारायण अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। अगर 15 सदस्ययी टीम से उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है तो यह क्षण शिवनारायण चंद्रपॉल के लिए गर्व वाला पल होगा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टैगे नारायण का प्रदर्शन

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 26 वर्षीय टैगे नारायण एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं और अपने पिता की तरह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने पांच शतकों और 10 अर्द्धशतकों की मदद से 92 पारियों में 2669 रन बनाए हैं। उनके सेलेक्शन के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि वो क्रेग ब्रैथवेट के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं।

2021-22 में चार दिवसीय चैंपियनशिप में टैगे नारायण ने 73.16 की औसत से 439 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने जमैका के खिलाफ 184 रन की सर्वोच्च पारी खेली थी। चंद्रपॉल ने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में रोस्टन चेज और शमरह ब्रूक्स की भी टेस्ट टीम में
वापसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+