शिवम मावी का टीम इंडिया में सेलेक्ट होने पर फर्स्ट रिएक्शन, कहा- एक सेकेंड के लिए सबकुछ थम गया था

आईपीएल में कोलकता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले शिवम मावी पहली बार भारतीय टीम में सेलेक्ट हुए हैं। आईपीएल के अगले सीजन में शिवम मावी गुजरात टाइटंस से खेलते हुए नजर आएंगे।

Shivam Mavi

Shivam Mavi Reaction on India Call Up श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपने चयन पर फर्स्ट रिएक्शन दिया है। आईपीएल में अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने शिवम मावी ने कहा है कि उन्हें जब अपने सेलेक्शन के बारे में पता चला तो उस वक्त एक सेकेंड के लिए तो उनकी सांसें रूक सी गई थीं, क्योंकि वो एक अद्भुत एहसास था। शिवम मावी ने बताया है कि वो सेलेक्शन का पता चलते ही काफी भावुक भी हुए थे, लेकिन वो जानते थे कि उनका समय आ गया है।

सेलेक्शन वाले दिन सोए नहीं थे शिवम मावी

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में शिवम मावी ने बताया है, "टीम इंडिया में सेलेक्ट होना मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण था। जब हम घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, तो हम सामान्य रूप से आराम करने के लिए जल्दी सो जाते हैं, लेकिन लेकिन उस दिन मैंने सुना था कि आज टीम इंडिया का ऐलान होना है, इसलिए मैं भैया सौरभ सिंह के कमरे में बैठा था। जैसे ही मुझे अपने चयन के बारे में पता चला तो मैं एक सेकेंड के लिए सबकुछ भूल गया था। मेरे लिए यह एक अद्भुत एहसास था। मैं भावुक था, लेकिन मुझे पता था कि मेरा समय आ गया है।"

शिवम मावी ने माता-पिता को दिया श्रेय

भारतीय टीम में सेलेक्शन के लिए शिवम मावी ने अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा है, 'माता-पिता के बलिदानों के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने हमेशा मेरे लिए बहुत सेक्रिफाइस किए हैं। मैंने खुद को जिस भी स्थिति में पाया, उन्होंने हमेशा मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने और मुझ पर विश्वास करने की भूमिका निभाई।' शिवम मावी ने बताया कि उनके माता-पिता ने अंडर-14 के ट्रायल के लिए मेरठ शिफ्ट होने का फैसला किया था। अंडर-14 का ट्रायल दिल्ली में होना था। यूपी शिफ्ट होने के बाद उनके करियर में नया मोड़ आया। यूपी में ही उन्हें नए अवसर प्राप्त हुए जैसे अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए एक नेट में गेंदबाज करना। शिवम मावी के लिए ग्रेटर नोएडा उनका घरेलू मैदान था।

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस में दिखेंगे शिवम मावी

आपको बता दें कि शिवम मावी के लिए साल 2022 का आखिरी महीना कभी न भूलने वाला रहेगा, क्योंकि केकेआर के द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उन्हें गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शिवम मावी को पिछले साल रिलीज कर दिया था। मिनी ऑक्शन में आने के बाद शिवम मावी को गुजरात ने खरीद लिया। साल 2022 के आईपीएल में शिवम मावी ने 10.31 की इकॉनमी रेट से छह मैचों में सिर् 5 विकेट हासिल किए थे, लेकिन हाल ही में शिवम मावी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 7 मुकाबलों में 6.64 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट हासिल किए। उनके इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका सेलेक्शन भारतीय टीम में हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+