WI vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दिग्गज खिलाड़ी की वापसी, वेस्टइंडीज ने घोषित की सबसे खतरनाक टीम
West Indies vs England, 1st ODI: इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के बाद अब वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड की टीम 3 वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत 31 अक्तूबर से होने जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले से एक दिन पहले वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज की टीम में धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हुई है।
शिमरोन हेटमायर की वापसी
वेस्टइंडीज टीम में शिमरोन हेटमायर की वापसी हुई है। टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने के लिए तैयार है। यह सीरीज वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में खेली जाएगी और इसकी शुरुआत 31 अक्टूबर से वनडे फॉर्मेट से होगी। हेटमायर ने पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में आखिरी बार खेला था, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अब वह वापस टीम में आ गए हैं और एलिक अथानाज़ की जगह उन्हें वापस शामिल किया गया है।

शाई होप करेंगे टीम की कप्तानी
शाई होप को कप्तान बनाए जाने के बाद टीम मजबूत दिख रही है। हेटमायर को वापस टीम में लाने का फैसला तब लिया गया जब एलिक अथानाज़े को ओपनिंग का काम सौंपा गया था। लेकिन वह फ्लाप रहे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच के दौरान एविन लुईस से टीम ने ओपनिंग कराई। इस मैच में लुईस के शानदार शतक ने इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जगह पक्की कर दी, जिसके कारण अथानाज़े को टीम से बाहर कर दिया गया।
कोच ने कही बड़ी बात
इस बीच 17 वर्षीय ज्वेल एंड्रयू ने श्रीलंका के खिलाफ उसी सीरीज में डेब्यू करने के बाद टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने इंग्लैंड के साथ आगामी सीरीज को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हमेशा एक नई चुनौती पेश करता है। इस सीरीज का इंतजार खिलाड़ी और कैरेबियाई लोग बेसब्री से कर रहे हैं। हम इंग्लैंड का सामना करते समय अपने खेल को बेहतर बनाने का तरीका खोज लेते हैं।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर।
जानें वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे - 31 अक्टूबर (एंटिगुआ)
दूसरा वनडे - 2 नवंबर (एंटिगुआ)
तीसरा वनडे - 6 नवंबर (बारबाडोस)












Click it and Unblock the Notifications