शिखर धवन ने लिया मैदान पर वापसी का फैसला, इस टी20 लीग में डेब्यू करने वाले हैं गब्बर
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने हाल ही में हर तरह के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सवाल था कि अब आगे क्या होगा? शिखर धवन के अगले कदम के बारे में जानने की उत्सुकता सभी को थी और अब उनके बारे में जानकारी आ गई है।
दरअसल शिखर धवन और वेटरन क्रिकेटरों की एक लीग में खेलने वाले हैं, जो भारत में ही आयोजित की जाएगी। यह लीग कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाली है और देश के अलग अलग चार शहरों में खेली जाएगी। धवन के अलावा भी कई अन्य खिलाड़ी इसमें होंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के धवन खेलेंगे, इसकी शुरुआत 20 सितंबर से होगी, लगभग चार दशकों में पहली बार कश्मीर में मैच खेले जाएंगे। इस सीजन में चार भारतीय शहरों जोधपुर, सूरत, जम्मू और श्रीनगर में मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच में हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स का मुकाबला इरफान पठान की कोणार्क सूर्या ओडिशा से होगा।
इस सीजन में कुल छह टीमें 25 मैच खेलेंगी। दुनिया भर के करीब 200 दिग्गज क्रिकेटरों के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है। शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस साल लीग में डेब्यू करेंगे।
इस सत्र में कश्मीर में लगभग 40 वर्षों के बाद बड़े स्तर के क्रिकेट की वापसी हो रही है। निर्धारित 25 मैचों में से छह जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में, छह सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्ट स्टेडियम में, छह जम्मू के मौलाना आज़ाद स्टेडियम में और सात (फाइनल सहित) श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट की शुरुआत 20 सितंबर को कोणार्क सूर्या ओडिशा और मणिपाल टाइगर्स के बीच होने वाले मैच से होगी। इसके बाद 21 सितंबर को इंडिया कैपिटल्स बनाम हैदराबाद टीम और 22 सितंबर को मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात टीम के मैच होंगे। फाइनल मैच 16 अक्टूबर को होगा।
अन्य उल्लेखनीय मुकाबलों में 23 सितंबर को साउथर्न सुपरस्टार्स बनाम गुजरात टीम और 25 सितंबर को हैदराबाद टीम बनाम साउथर्न सुपरस्टार्स शामिल हैं। क्वालीफायर और एलिमिनेटर ग्रैंड फिनाले से पहले अक्टूबर के मध्य में निर्धारित किए गए हैं।
इस बार कई नए भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अपना डेब्यू करेंगे। धवन, कार्तिक और रायडू के अलावा धवल कुलकर्णी और केदार जाधव जैसे खिलाड़ी भी एक्शन में शामिल होंगे। पिछले सीजन में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, एरॉन फिंच, मार्टिन गप्टिल, गौतम गंभीर, क्रिस गेल, हाशिम अमला और रॉस टेलर जैसे सितारे नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications