शिखर धवन ने किया 'चहल के सच का पर्दाफाश', शेयर की पत्नी के सामने कुली बने खिलाड़ी की VIDEO

भारतीय बल्लेबाज और न्यूजीलैंड सीरीज में मौजूदा कप्तान शिखर धवन ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर की है जहां पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ हैं।

भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियाग्राफर पत्नी धनश्री दत्ता के इंस्टाग्राम अकाउंट अक्सर दिलचस्प पोस्ट से भरे हुए होते हैं। दोनों का अंदाज कॉमिक है और ये जोड़ी सोशल मीडिया के गलियायों में हिट है। बीच में कुछ उड़ती अफवाहें आई कि दोनों के बीच कुछ अनबन सी चल रही है पर ये बातें बाद में धड़ाम साबित हुई और धनश्री के साथ चहल का सफर बिना रुके जारी है। उनको फिलहाल न्यूजीलैंड टूर पर साथ सफर करते देखा जा सकता है जहां पर टीम इंडिया शिखर धवन की अगुवाई में वनडे सीरीज खेल रही है जिसमें कीवी 1-0 से आगे चल रहे हैं। (Photo- Shikhar Dhawan Instagram/Screengrab)

'चहल का सच'

'चहल का सच'

सीरीज का पहला मैच भारत ने हार और दूसरा बारिश से धुल गया जिसके चलते तीसरा मैच निर्णायक हो गया है। इसके लिए टीम इंडिया हेमिल्टन से क्राइस्टचर्च रवाना हो रही है जहां पर चहल को सामान ढोते हुए देखा गया और पीछे उनकी पत्नी चल रही थीं। चहल के दोनों हाथों में बैग थे तो पत्नी जी के हाथ में एक ही बैग था जिस पर कप्तान शिखर धवन ने मजेदार रील बनाकर 'चहल का सच' सबको बताया। चहल के ना केवल दोनों हाथों में बैग थे बल्कि गले में भी बैग लटका रखा था।

 युजी यहां कुली बना हुआ है

युजी यहां कुली बना हुआ है

इस पर शिखर धवन वीडियो में कहते हैं- चहल का हुआ पर्दाफाश। ये देखिए युजी यहां कुली बना हुआ है। एक इंसान की तरह सामान ढो रहा है।

फिर पीछे धनश्री को आते देखकर शिखर धवन कहते हैं, ये देखिए पूरा सच। आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगी

फिर धनश्री कहती हैं- मेरे पैर में बहुत तकलीफ है वर्ना मैं पूरी दुनिया का बोझ उठाती है।

वो हमारी नन्ही सी जान है उसका क्या। इस पर धनश्री कहती हैं- स्ट्रांग होने दो नन्ही सी जान को।

यहां देखें वीडियो-

वैसे चहल इस सीरीज में खास साबित नहीं हुए जिसके चलते अंतिम मुकाबले में उनकी जगह पर कुलदीप यादव को लिया जा सकता है। एक समय ये जोड़ी साथ में खेलकर दुनिया के बल्लेबाजों को आतंकित करने के लिए जानी जाती थी लेकिन 2019 वर्ल्ड कप से भारत की विदाई के बाद ये एक मैच में साथ बहुत ही कम मौकों पर देखे जाते हैं।

चहल ने मैच की पूर्व संध्या पर एक फोटो भी पोस्ट की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+