Shikhar Dhawan की हुई टीम इंडिया से छुट्टी तो छलका गब्बर का दर्द, रोहित और द्रविड़ को लेकर तोड़ी चुप्पी

Shikhar Dhawan On Rohit Sharma: सलामी बल्लेबाज शिखऱ धवन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। धवन की जगह युवा शुभमन गिल को लगातार मौके दिए जा रहे हैं।

Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan On Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी काफी सफल रही है। दोनों की सलामी जोड़ी ने एक साथ 5 हजार से ज्यादा रन जोड़ने का काम किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की है। दोनों ने 136 पारियों में पारी की शुरुआत करते हुए 49.32 के औसत से 6609 रन जोड़े थे। इन दोनों की जोड़ी को आज भी भारत की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी के तौर पर याद किया जाता है।

खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं शिखर धवन

शिखर धवन का बल्ला लंबे समय से खामोश रहा है। भारतीय वनडे टीम से अब शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शिखर धवन ने इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जताई थी। लेकिन वह बल्ले से लगातार रन बनाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में टीम मैनजमेंट ने शिखर धवन की जगह युवा शुभमन गिल को बतौर ओपनर चांस दिया। शुभमन गिल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक भी जड़कर हुनर का परिचय दिया।

रोहित और द्रविड़ ने किया सपोर्ट

भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद अब शिखर धवन ने इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शिखर धवन ने कहा कि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने उन पर काफी भरोसा जताया है। वह लंबे समय तक टीम में बतौर ओपनर उन्हें बैक करते रहे। आज तक को दिए इंटरव्यू में शिखऱ धवन ने कहा कि जो खिलाड़ी बेहतर करेगा उसे मौका मिलेगा। धवन ने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत के लिए अभी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में उन्हें अधिक से अधिक मौके मिलने चाहिए।

मैं शिखर से पहले गिल को चुनता

शिखर धवन ने कहा कि अगर वह सेलेक्टर्स होते तो शिखर धवन से पहले शुभमन गिल को टीम में रखते। खिलाड़ियों के लिए मौके हमेशा रहते हैं, कभी भी मैजिक हो सकता है और वह अपनी ओर से पूरी मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि धवन इस सीजन आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। धवन ने कहा कि टीम लीड करना हमेशा उनके लिए एक अवसर की तरह रहा है। जिस दौरान उनकी कोशिश अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+