'खुश हूं वो बच गया', शिखर धवन ने किया खुलासा, ऋषभ पंत को क्यों दी थी कार धीरे चलाने की सलाह

Shikhar Dhawan: शिखर धवन ने ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद अपनी वीडियो क्लिपिंग के वायरल होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने बताया कि पंत को कार धीमी चलाने की सलाह उन्होंने क्यों दी थी।

Shikhar Dhawan

भारत के अनुभवी क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने एक बार टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को सेफ ड्राइविंग की सलाह दी थी। ये बात ऐसे ही मजाक में चल रही थी और पंत भी हंस पड़े थे। तब किसी को नहीं पता था ये सलाह पंत के लिए कितनी अहम थी। बाद में पिछले साल 31 दिसंबर की रात पंत का भयानक कार एक्सीडेंट हुआ। तब पंत खुद ही ड्राइविंग कर रहे थे। अब उस सलाह को याद करते हुए धवन ने कहा कि वह खुश हैं कि भारत का ये स्टार क्रिकेटर इस घातक कार दुर्घटना में बच गया।

शिखर धवन ने दी पंत को सलाह Shikhar Dhawan on Rishabh Pant Car Driving

शिखर धवन ने कहा कि वह उस बात को भूल गए थे जिसमें वह ऋषभ पंत को धीरे और ज्यादा सावधानी से गाड़ी चलाने (Rishabh Pant Car Driving) के लिए कह रहे थे। दिसंबर में पंत की कार दुर्घटना के बाद धवन की बात की वीडियो क्लिप सुर्खियों में थी। इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर बहुत शेयर किया गया था। पंत ने 30 दिसंबर की सुबह अपनी कार को दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक डिवाइडर से टकरा दिया था जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई थी। पंत को तुरंत लोकल हॉस्पिटल भर्ती कराना पड़ा। जो भी लोकल लोग उनकी मदद के लिए दौड़े उनको बाद में सम्मानित किया गया था।

इसमें कोई शक नहीं कि पंत की किस्मत बहुत अच्छी रही। उनकी जान बच गई और जो चोटें उन्हें लगीं वे भी कुछ महीनों में ठीक हो जाएंगी। सब ठीक रहा तो वे साल के अंत तक क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देंगे। फिलहाल उनके दाहिने घुटने में एक लिगामेंट फटने के चलते जो सर्जरी हुई है वह उससे उभर रहे हैं।

'खुशी है वो दुर्घटना से बचने में कामयाब रहे'

इंडियन प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत के साथ शिखर धवन ने भी काफी क्रिकेट खेला है। तब वे दिल्ली कैपिटल्स में थे जब कुछ साल पहले उन्होंने पंत को सलाह दी थी। उसके बारे में बोलते हुए, धवन ने 'आज तक' से एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैंने उन्हें एक बार ड्राइव करते देखा, मुझे खुशी है कि ऋषभ उस दुर्घटना से बचने में कामयाब रहे। वह ठीक हो रहे हैं। मैं उनसे बात करता रहता हूं। मैंने उन्हें एक बार ड्राइव करते देखा और धीरे से कार चलाने के लिए कहा। मुझे वो बात याद भी नहीं थी, पता नही कि यह सोशल मीडिया पर कैसे छा गई।

धवन ने कहा कि, "मैंने उस दिन अपने दिल की बात कही थी। लेकिन जब आप 20-21 साल के होते हैं, तो आपके जीवन में बहुत उत्साह होता है। केवल पंत ने नहीं बल्कि उस उम्र में, मैंने भी जल्दबाजी में गाड़ी चलाई थी। कई और लोगों ने चलाई होगी। लेकिन उस समय, आपको अपने जोश को कंट्रोल में रखना होगा, जो जरूरी है। इसलिए, मैंने उन्हें सलाह दी थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+