'हे' 'हे' करते नजर आए टीम इंडिया के सितारे, राहुल द्रविड़ अंत में निकले 'शॉ स्टापर'- VIDEO
नई दिल्ली, 19 जुलाई: शिखर धवन भले ही क्रिकेट में थोड़े सुस्त पड़ रहे हों लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और मंगलवार को भारत के इस अनुभवी बल्लेबाज ने अपने भारतीय साथियों के साथ इंस्टाग्राम पर 'हे' ट्रेंड किया। इसमें खिलाड़ी हे हे करते नजर आते हैं। कैरेबियन दौरे में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में भारत का नेतृत्व करने के लिए कमर कस रहे धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनके साथी 'हे' ट्रेंड कर रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई
वीडियो में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है। वे शो स्टॉपर बने हैं।
मस्ती भरे वीडियो में शिखर धवन के साथ श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और राहुल द्रविड़ जैसे कलाकार शामिल हैं। जडेजा और सिराज कुछ ज्यादा ही स्टाइल के साथ हे करते नजर आए हैं।

'हे' 'हे' करते नजर आए टीम इंडिया के सितारे
द्रविड़, जिन्होंने अपने 'इंदिरा नगर का गुंडा' विज्ञापन में अलग लेवल दिखाया था वो मस्ती में शामिल होते हुए और कैमरे पर एक 'हे' चैलेंज करते हुए देखे जा सकते हैं। भले ही उनका रोल छोटा है लेकिन मस्त है।
धवन ने वीडियो के कैप्शन के रूप में लिखा, "हे टीम इंडिया की ओर से"
लगता है फैंस ने वीडियो में द्रविड़ के कैमियो का लुत्फ उठाया है। ऐसा लगता है कि वेस्ट इंडीज की यात्रा करने वाले मुख्य कोच ने भारतीय क्रिकेट के युवा सितारों के साथ शूटिंग का आनंद लिया है।

शिखर धवन विंडीज दौरे पर कप्तान
इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ वेस्टइंडीज की ओर बढ़ रहा है। मुख्य कोच द्रविड़ ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अपना सफल प्रदर्शन जारी रखा है। वेस्टइंडीज की टीम भी अपनी धरती पर टी20 क्रिकेट में जबरदस्त टक्कर दे सकती है। हालांकि वनडे में उनका सूपड़ा साफ भी हो सकता है।
धवन इन्हीं 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत का नेतृत्व करेंगे, जो 22 से 27 जुलाई तक पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेली जाएगी।
यहां देखें वीडियो-
भारत ने कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सहित अपने कुछ सफेद गेंद वाले सितारों को आराम दिया है।
भारत 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैच भी खेलेगा जिसके लिए रोहित टीम की अगुवाई करने के लिए वापसी करेंगे। खराब दौर से गुजर रहे कोहली को बुमराह के साथ-साथ टी20 से भी आराम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications