Shikhar Dhawan Movie: 'गब्बर' पर चढ़ा बॉलीवुड का रंग, पुलिस ऑफिसर की वर्दी में आए नजर, फोटो वायरल
Shikhar Dhawan Movie photo viral: भारतीय टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज और 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Shikhar Dhawan Movie photo viral: भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। न्यूजीलैंडे के खिलाफ वनडे टीम की कप्तानी करने वाले शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी गई है। शिखर धवन ने इस साल भारत में आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन चयनकर्ता शिखर धवन को लगातार इग्नोर करने का काम कर रहे हैं।
शिखर धवन पुलिस की वर्दी में आए नजर
पिछले कुछ समय से शिखऱ धवन बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय वनडे टीम से भी गब्बर का पत्ता साफ होता दिखाई पड़ रहा है। क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले शिखर धवन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ 'डबल XL' नाम की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म भी की थी। शिखर धवन की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में शिखर धवन पुलिस की वर्दी पहनकर शूटिंग करते दिखाई पड़ रहे हैं।
अभिषेक कपूर ने शेयर की तस्वीर
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बाद अब शिखर धवन भी फिल्मी दुनिया की तरफ ध्यान दे रहे हैं। धोनी-जडेजा ने बतौर फिल्म प्रोड्यूसर इस लाइन में एंट्री मारी है। जबकि शिखर धवन बतौर एक्टर अपना हाथ आजमा रहे हैं। एक्टर अभिषेक कपूर ने पुलिस पोशाक में शिखर धवन की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपूर ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन दिया, जिसमें लिखा था, "आपके आस-पास होना हमेशा बहुत मजेदार होता है .... लव यू पाजी शिखर धवन।
'डबल XL' में निभाया था कैमियो रोल
बता दें कि हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की 'डबल XL' फिल्ड दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित रही थी। इस फिल्म में शिखर धवन ने कैमियो का रोल निभाया था। फिल्म में धवन और हुमा कुरैशी एक रोमांटिक डांस के पोजिशन में एक साथ नजर आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि धवन अपने आने वाली फिल्म में किस तरह के रोल में दिखाई पड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications