World Cup 2023: सूर्यकुमार यादव को नंबर चार पर मिलना चाहिए मौका, शिखर धवन ने बताई ये बड़ी वजह
World Cup Title 2023, Suryakumar Yadav: वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है। टीम इंडिया 8 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी नहीं किया है। अगले महीने यानी सितंबर में भारतीय क्रिकेट बोर्ड टीम का ऐलान कर सकती है। भारतीय टीम के लिए नंबर चार की पोजिशन चिंता का विषय बनी हुई है।
सूर्या को नंबर चार पर आजमा सकती है टीम: टी-20 में अपनी छाप छोड़ने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में नाकाम रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को वनडे में चार नंबर पर कई मौके दिए गए हैं। लेकिन वह अब तक वनडे में बड़ी पारी खेलने में नाकाम ही रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश ही रहा है। इसके बावजूद भारतीय टीम उन पर भरोसा जता सकती है।

मिलना चाहिए नंबर चार पर मौका: भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन ने अब वर्ल्ड कप के लिए नंबर चार की पोजिशन के लिए अपनी पसंद बताई है। शिखर धवन ने कहा कि अगर श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो फिर सूर्यकुमार यादव को चार नंबर पर मौका मिलना चाहिए। शिखर के मुताबिक सूर्यकुमार के पास भारतीय टीम के लिए खेलने का अनुभव है और ऐसे में वर्ल्ड कप में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सूर्यकुमार ने मानी अपनी गलती: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में सूर्या ने 83 रनों की तूफानी पारी खेली। इस जीत के बाद उन्होंने स्वीकारा किया कि उनकी वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है और उनके आंकड़े इस फॉर्मेट में अच्छे नहीं हैं। सूर्यकुमार ने साथ ही कहा कि वह आने वाले समय में वनडे फॉर्मेट में भी भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications