'मेरी नजर उस पर थी', गर्लफ्रेंड सोफी के साथ नजर आए शिखर धवन, तस्वीर ने लूटी महफिल
Shikhar Dhawan Instagram Photo: भारतीय टीम के गब्बर यानी शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं। धवन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ नजर आ रहे हैं।
शिखर धवन ने शेयर की तस्वीर (Shikhar Dhawan Instagram Photo)
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में शिखर धवन ने हरे रंग की शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी है जबकि सोफी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं और कैमरे में एक परफेक्ट जोड़ी की तरह पोज दे रहे हैं। फैंस शिखर धवन की इस तस्वीर पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

'उसकी नजर फोटो पर थी और मेरी उस पर'
इस तस्वीर के साथ शिखर धवन ने लिखा कि उसकी नजर फोटो पर थी और मेरी उस पर...। इस कैप्शन के साथ शिखर धवन ने दिल का इमोजी भी बनाया। इस रोमांटिक कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया। यह पहली बार नहीं है जब शिखर धवन ने इतनी खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर किया हो। इससे पहले भी धवन अपनी लव लाइफ की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं।
आयशा मुखर्जी से हो चुका है तलाक
इससे पहले शिखर की शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, लेकिन उनका तलाक हो चुका है। अब ऐसा लग रहा है कि धवन अपनी जिंदगी में एक बार फिर प्यार को मौका दे रहे हैं। धवन ने सोफी शाइन के साथ अपने रिश्तों पर अब तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनकी और धवन की केमिस्ट्री देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच रिश्ता काफी मजबूत है।












Click it and Unblock the Notifications