गर्लफ्रेंड सोफी के घरवालों से मिलने पहुंचे शिखर धवन, क्या दूसरी शादी की गब्बर ने कर ली है तैयारी!

Shikhar Dhawan with girlfriend Sophie Shine: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद शिखर धवन लाइमलाइट में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर गब्बर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने का काम करती रहती है।

गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ नजर आए शिखर धवन (Shikhar Dhawan with girlfriend Sophie Shine)

हाल ही में शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ आयरलैंड की खूबसूरत वादियों में समय बिताया। सोफी शाइन ने इंस्टाग्राम पर शिखर धवन और अपने परिवार के साथ आयरलैंड की तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में तो धवन और सोफी के पिता साथ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। सोफी शाइन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं और एक प्यार सा कैप्शन भी लिखा। वहीं शिखर धवन ने भी अपने पोस्ट में लिखा कि जहां दिल शांत हो जाए, वहीं तो असली सफर है।

Shikhar Dhawan 1

दमदार रहा है धवन का करियर

इन पोस्ट्स से साफ है कि दोनों ने साथ में खुशनुमा पल बिताए और ये रिश्ता अब खुलकर सामने आ चुका है। शिखर धवन ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले खेले। टेस्ट में उन्होंने 2315 रन बनाए, वनडे में 6793 रन और टी20 में 1759 रन बनाए। उनका वनडे रिकॉर्ड दमदार रहा है, जिसमें उन्होंने 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाए।

भारतीय टीम की जमकर की तारीफ

धवन फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं, इसके बावजूद भारतीय टीम पर गब्बर नजर बनाए हुए हैं। इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज को लेकर उन्होंने कहा कि वो शुभमन गिल और ऋषभ पंत के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि गिल बहुत शांत और स्टाइलिश बल्लेबाज है, वहीं पंत में अनप्रिडिक्टेबिलिटी है। अगर ये दोनों खुद को फिट और लगातार रन बनाते हैं तो आने वाले समय में टीम इंडिया के स्तंभ बन सकते हैं। बता दें कि शुभमन गिल ने इस सीरीज में अब तक 147, 269 और 161 रन की शानदार पारियां खेली हैं। वहीं पंत ने भी दो शतक जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+