'मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया है, तुम अपना ध्यान रखना मेरे बेटे', शिखर धवन ने लिखा इमोशनल पोस्ट
Shikhar Dhawan Emotional Post: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन लंबे समय से नेशनल टीम से दूर हैं। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट से शिखर धवन बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2024 में शिखर धवन पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट करियर के अलावा शिखर धवन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। शिखर धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही है।
पत्नी-बेटे से हुए अलग: अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने के बाद शिखर धवन बुरी तरह से टूट गए हैं। वह पिछले एक साल से अपने बेटे जोरावर से भी नहीं मिल सके हैं। शिखर धवन अक्सर अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते रहते थे। लेकिन जब से वह अपनी पत्नी से अलग हुए हैं, तब से उनका अपने बेटे से मिलना भी बेहद मुश्किल हो गया है।

हर जगह से किया ब्लॉक: अपने बेटे यानी कि जोरावर सिंह के बर्थडे वाले दिन उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो कॉल के एक स्नैपशॉट के साथ शिखर धवन ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि एक साल से ज्यादा हो गया है तुम्हें देखे हुए, जब मैं तुम्हें व्यक्तिगत रूप से देखा था और अब लगभग 3 महीने से मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है।
पापा हमेशा आपको याद करते हैं: इसलिए तुम्हें मेरे बेटे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देने के लिए वही तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं। भले ही मैं आपसे सीधे तौर पर नहीं जुड़ पता फिर भी मैं टेलीपैथी के माध्यम से आपसे जुड़ता हूं। मुझे आप पर बहुत गर्व है और मुझे पता है कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं और अच्छे से पढ़ रहे हैं। अपने पोस्ट में शिखर धवन ने आगे लिखा कि पापा हमेशा आपको याद करते हैं और आपसे प्यार करते हैं।
वह हमेशा सकारात्मक रहते हैं, मुस्कुराते हुए उस समय का इंतजार करते हैं जब भगवान की कृपा से हम दोबारा मिल सकेंगे। शरारती बनो, लेकिन शैतान नहीं, विनम्र, दयालू, धैर्य रखने वाले और स्ट्रांग बनो। आपको ना देखने के बावजूद में लगभग हर दिन आपको मैसेज लिखता हूं। आपकी भलाई और दैनिक जीवन के बारे में पूछता हूं। मैं क्या कर रहा हूं और मेरे जीवन में क्या नया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, पापा.....।












Click it and Unblock the Notifications