शार्दुल ठाकुर को मैच के बीच में कराया गया अस्पताल में भर्ती, क्या हुआ इस खिलाड़ी के साथ
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को मैच के बीच में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। घटना ही कुछ ऐसी हुई है कि उनको मैच के बीच में लेकर जाना पड़ा। हालांकि वह बैटिंग करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन करने में सफल रहे थे।
ईरानी कप के दौरान यह घटना हुई। शार्दुल ठाकुर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेल रहे हैं। वहां मुंबई के लिए बैटिंग करते हुए शार्दुल ठाकुर मैदान पर उतरे। सरफराज के साथ मिलकर उन्होंने 73 रनों की अहम भागीदारी की। उनके बल्ले से 36 रनों की पारी आई।

दरअसल शार्दुल ठाकुर को पूरे दिन से ही बुखार था और वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनको 102 डिग्री बुखार था, इसके बाद बैटिंग करने से उनकी तबियत और भी ज्यादा खराब हो गई। इस स्थिति को देखते हुए शार्दुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शार्दुल ठाकुर को पूरी रात अस्पताल में रखा गया। बैटिंग से उनको और ज्यादा कमजोरी महसूस होने लगी। मामला इतना ज्यादा खराब हो गया था कि शार्दुल ठाकुर ड्रेसिंग रूम में दवाई लेकर सो गए थे। अब उनके कुछ टेस्ट हुए हैं।
डेंगू और मलेरिया टेस्ट की रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा है। देखना होगा कि उसमें क्या निकलकर आता है। बैटिंग में शार्दुल ठाकुर ने 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रनों की धाकड़ पारी खेली लेकिन दिन का खेल समाप्त होने पर उनको बाहर ले जाया गया।
सरफराज खान ने इस मैच में शेष भारत के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी है। सरफराज ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने नाबाद दोहरा शतक जमा दिया। अपनी पारी में सरफराज खान ने 25 चौके और 4 बेहतरीन छक्के जमाए। मुंबई ने 9 विकेट पर 536 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications