शाकिब अल हसन की बढ़ गई मुश्किलें, दो क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया बैन, क्या था अपराध
बांग्लादेश के धांसू ऑल राउंडर शाकिब अल हसन की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उनको चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले एक बड़ा झटका लगा है। शायद वह इस इवेंट में खेल भी नहीं पाएं। शाकिब अल हसन के ऊपर प्रतिबंध लगाया गया है।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन के गेंदबाजी एक्शन को अवैध करार दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि कर दी और शाकिब को गेंदबाजी से बैन कर दिया गया। काउंटी मैच के दौरान सरे से खेलते हुए शाकिब ने 9 विकेट झटके थे।

शाकिब अल हसन का एक्शन 15 डिग्री के दायरे से ज्यादा तक लेकर जाते हैं और इसी वजह से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनके ऊपर बैन लगा दिया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का नियम है कि कलाई 15 डिग्री की सीमा को पार नहीं करनी चाहिए। इस वजह से शाकिब के ऊपर एक्शन हुआ है।
बीसीबी की पुष्टि के बाद अब शाकिब की परेशानी भी बढ़ गई है और वह किसी भी इवेंट में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। हालांकि वह पूरी जांच प्रक्रिया से गुजरेंगे। इसमें समय भी लग सकता है। फरवरी में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भी खेली जानी है। उससे पहले प्रक्रिया पूरी हो, तो बांग्लादेश की टीम के लिए बेहतर होगा।
शाकिब अल हसन को धांसू ऑल राउंडर माना जाता है। बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन धाकड़ रहा है। टेस्ट में उन्होंने 246 विकेट झटके और 4600 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा वनडे में उनके नाम 7500 से ज्यादा रन हैं और 300 से ज्यादा विकेट हैं। टी20 में शाकिब अल हसन ने 2551 रन बनाए और 149 विकेट झटके हैं।
इससे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी का सदस्य होने और चुनाव लड़ने की वजह से उनका विरोध हुआ था। हाल ही में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ऐसा देखने को मिला था। इस वजह से उनका करियर लगभग खत्म ही माना जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications