Shakib Al Hasan सहित 3 खिलाड़ियों को अम्पायरों से उलझने की मिली सज़ा, लिया गया बड़ा एक्शन

शाकिब अल हसन को दो बार अम्पायरों से उलझते हुए देखा गया है। अब उनके ऊपर कार्रवाई हुई है। अन्य दो खिलाड़ियों पर भी एक्शन हुआ है।

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan fined: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में आये दिन बवाल देखने को मिल रहा है। अम्पायरों के फैसलों पर कई खिलाड़ियों ने असहमति जताई है। शाकिब अल हसन उनमें सबसे आगे रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को सजा दी गई है। इनमें शाकिब अल हसन का नाम भी शामिल है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शाकिब अल हसन को अम्पायर से बहस करते हुए देखा जा सकता है। शाकिब अल हसन ने ऐसा दो बार किया है।

मैदान पर अम्पायरों से बहस करने के लिए शाकिब अल हसन के ऊपर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। उनके अलावा कुछ और खिलाड़ियों को भी अलग-अलग कारणों से सजा मिली है। नुरुल हसन को भी अम्पायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए कारण फाइन लगाया गया है। उनके अलावा अम्पायर के फैसले पर नाराजगी जताने के कारण अनामुल हक के ऊपर भी जुर्माना लगाया गया है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अम्पायरों के साथ मेजबान खिलाड़ी ही उलझते दिखे हैं।

फार्च्यून बारिशल और रंगपुर राइडर्स के बीच मैच में शाकिब अल हसन चप्पल पहनकर मैदान पर चले गए थे और अम्पायर के पास जाकर बहस की। शाकिब अल हसन चतुरंगा डी सिल्वा को स्ट्राइक पर खिलाना चाहते थे। इसके बाद वह खेलने के लिए आए तब रंगपुर राइडर्स के कप्तान नुरुल हसन ने गेंद मेहदी हसन को थमा दी। इसके बाद अनामुल स्ट्राइक के लिए आ गए। इसके बाद नुरुल रकीबुल से गेंदबाजी कराने लगे। इस दौरान मैदान पर बहस हुई और शाकिब कूद पड़े।

शाकिब अल हसन चप्पल पहनकर सीमा रेखा के पास खड़े थे और मैदान में चले गए और अम्पायर से बहस की। इसके बाद डी विल्व को ही स्ट्राइक दी गई। मुकाबले के बाद नुरुल हसन ने कहा कि यह पहला मौका है जब मैंने इस तरह किसी कप्तान को मैदान पर आते देखा हो। मैं गेंदबाजों को बदल रहा था अब शाकिब भाई बाहर से बोल रहे थे। गौरतलब है कि शाकिब अल हसन की टीम फार्च्यून बारिशल ने इस मैच में रंगपुर राइडर्स को हरा दिया।
शाकिब अल हसन, नुरुल हसन और अनामुल को सजा सुनाने के बाद तीनों ने अपनी गलती मान ली है। इस वजह से अब आगे किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+