क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा आउट! वीडियो देख चकराया फैंस का सिर, बोले- ये क्या कर डाला?
CPL 2025 Video Viral: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। गयाना अमेज़ॉन वॉरियर्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में शाई होप ने एक ऐसा शॉट खेला, जिसने उन्हें इतिहास के सबसे अजीब आउट्स में शामिल कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके आउट होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अजीब तरीके से आउट हुए शाई होप (CPL 2025 Video Viral)
गयाना की ओर से खेल रहे शाई होप उस समय 28 गेंदों पर 39 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा जिसने सभी को चौंका दिया। त्रिनबागो के गेंदबाज़ टेरेंस हाइंड्स की गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी। होप ने सोचा कि क्यों न एक स्टाइलिश शॉट खेला जाए। उन्होंने रिवर्स रैंप शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया। शॉट लगाते-लगाते उनके बैट का निचला हिस्सा स्टंप्स से टकरा गया और बेल्स जमीन पर गिर गईं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
सबसे बड़ी बात यह थी कि गेंद वाइड करार दी गई थी, फिर भी बल्लेबाज़ हिट-विकेट हो गया। यह नज़ारा इतना अजीब था कि कमेंटेटर्स भी हंस पड़े और सोशल मीडिया पर वीडियो धड़ाधड़ वायरल होने लगा। क्रिकेट के नियमों के हिसाब से बल्लेबाज़ अगर किसी भी वजह से शॉट खेलते वक्त स्टंप्स को हिट करता है, तो वह आउट माना जाता है। लिहाजा शाई होप के साथ भी यही हुआ और उन्हें आउट करार दिया गया।
अमेज़ॉन वॉरियर्स ने बनाए 163 रन
हालांकि इस अनोखे आउट के बावजूद गयाना अमेज़ॉन वॉरियर्स ने 20 ओवर में 163/9 का स्कोर खड़ा किया। रोमारियो शेफर्ड (19), ड्वेन प्रिटोरियस (21) और क्वेंटिन सैमसन (25) ने अहम योगदान दिया। गेंदबाज़ी में त्रिनबागो के लिए अकील होसैन सबसे सफल रहे, जिन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट झटके। टेरेंस हाइंड्स ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद आमिर, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली।
त्रिनबागो ने जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिनबागो के ओपनर्स एलेक्स हेल्स (74) और कॉलिन मुनरो (52) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़ दिए। हालांकि कप्तान इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन उनका यह जादू टीम को जीत नहीं दिला सका। त्रिनबागो ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications