UAE T20 लीग में भी दिखेंगे 'नाइट राइडर्स', शाहरुख खान के ग्रुप ने खरीदी अबू धाबी फ्रेंचाइजी

दुबई, 12 मई: IPL में केकेआर वाले नाइट राइडर्स ग्रुप ने संयुक्त अरब अमीरात की टी 20 लीग के मालिकाना और ऑपरेट (स्वामित्व और संचालन) अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस बात की पुष्टि यूएई टी20 लीग ने गुरुवार को खुद की और यह टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स (एडीकेआर) होगी।

Shahrukh Khans group buys Abu Dhabi franchise, Knight Riders will also be seen in UAE T20 league

पिछले एक दशक में, नाइट राइडर्स ग्रुप टी20 क्रिकेट में एक वैश्विक नाम बन गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की स्थापना के बाद, नाइट राइडर्स 2015 में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) के मालिक बन गए। हाल ही में, नाइट राइडर्स ग्रुप ने संयुक्त राज्य अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में अहम निवेश किया और ये ग्रेटर लॉस एंजिल्स एरिया में फ्रेंचाइजी स्थापित करने का इरादा रखता है।

जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नेतृत्व वाले नाइट राइडर्स ग्रुप का यह निवेश आईपीएल, सीपीएल, एमएलसी और अब यूएई की टी20 लीग के जरिए दुनिया भर में अपनी चौथी टी20 फ्रेंचाइजी स्थापित करेगा।

Shahrukh Khans group buys Abu Dhabi franchise, Knight Riders will also be seen in UAE T20 league

Recommended Video

    IPL 2022: Yuzi Chahal रह गए हैरान, गेंद स्टंप पर लगी लेकिन बल्लेबाज नहीं हुआ आउट| वनइंडिया हिन्दी

    इस दौरान शाहरुख खान ने कहा; "कई वर्षों से, हम विश्व स्तर पर नाइट राइडर्स ब्रांड का विस्तार कर रहे हैं और यूएई में टी 20 क्रिकेट की संभावनाओं को करीब से देख रहे हैं। हम यूएई की टी 20 लीग का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं, जो निश्चित तौर पर बेहद सफल होगी।"

    इस दौरान यूएई के टी20 लीग के चेयरमैन खालिद अल जरूनी ने टी20 क्रिकेट को दुनिया में बढ़ाने के लिए नाइट राइडर्स ग्रुप का लोहा माना।

    अमीरात क्रिकेट बोर्ड के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने भी कहा; "हम एक फ्रेंचाइजी टीम के मालिक के रूप में लीग के साथ नाइट राइडर्स ग्रुप के जुड़ाव से खुश हैं, हमें पूरा विश्वास है कि यह जुड़ाव नाइट राइडर्स ब्रांड और लीग दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यूएई की टी 20 लीग दुनिया के कुछ सबसे बड़े नामों को आकर्षित करेगी।

    केकेआर और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, "हम भाग्यशाली महसूस करते हैं कि टी20 क्रिकेट में एक वैश्विक ब्रांड के रूप में हमें लगातार पहचान मिली है। जैसे-जैसे टी20 क्रिकेट दुनिया भर में फैल रहा है, हम इसके विकास में रोल मिलने से खुश हैं। यूएई के विकास में हमारी गहरी दिलचस्पी है और हमारा विस्तार हमारी लंबे समय के लिए तय हुई रणनीति का हिस्सा है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+