भारत की जीत के बाद वायरल हुआ Shahid Afridi का ट्वीट, बोले- टीम इंडिया जीतेगी T20 वर्ल्ड कप

एजबेस्टन टेस्ट में मिली करारी हार का बदला भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराकर लिया।

नई दिल्ली, 10 जुलाई: एजबेस्टन टेस्ट में मिली करारी हार का बदला भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में हराकर लिया। शनिवार को एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया, जो टीम इंडिया ने 49 रन से जीता। इसके साथ ही 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। रोहित एंड कंपनी की धमाकेदार प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के गलियारों में भारतीय टीम की खूब तारीफ की जा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वायरल हुआ अफरीदी का ट्वीट

वायरल हुआ अफरीदी का ट्वीट

भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत के बाद शाहिद अफरीदी बहुत खुश नजर आए। उन्होंने न टीम इंडिया की जमकर तारीफ की बल्कि आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को खिताबी जीत का प्रबल दावेदार तक बता डाला।

आफरीदी ने ICC के ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, ''टीम इंडिया ने बेहतरीन क्रिकेट खेला है। वो सीरीज जीतने के हकदार हैं। टीम ने वास्तव में इम्प्रेसिव (प्रभावशाली) बॉलिंग की। यह तो पक्का है कि भारतीय टीम इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की फेवरेट दावेदारों में से एक है।''

अक्टूबर में होगा टी20 वर्ल्ड कप

अक्टूबर में होगा टी20 वर्ल्ड कप

इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 16 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के मैदान पर खेला जाएगा। पिछले साल यूएई में खेला गया टी20 विश्व कप भारत के लिए किसी बुरे सपने के जैसा रहा था। टीम शुरुआती राउंड में ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली दो लगातार हार के बाद सेमीफाइनल में एंट्री नहीं कर पाई थी। हालांकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कप्तान बनाए जाने के बाद टीम को इस बार वाकई में ट्रॉफी जीतने का हकदार माना जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इस बार भी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों को ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत-पाक के अलावा साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी शामिल है। एक अन्य टीम क्वालीफायर राउंड से इस ग्रुप में शामिल होगी। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत भी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ ही करेगी। ये महा-मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ मिली 49 रन की जीत

इंग्लैंड के खिलाफ मिली 49 रन की जीत

दूसरे टी20 मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया था, जहां भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170/8 का स्कोर बनाया। टीम की ओर से ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (31) और पहली बार ओपनिंग करने उतरे विकेटकीपर ऋषभ पंत 26 रन बनाने में सफल रहे। हालांकि, खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने फिर से निराश किया और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

भुवी ने दिखाया दम

भुवी ने दिखाया दम

इंग्लैंड के सामने सीरीज में वापसी करने के लिए 171 रन का टारगेट था, लेकिन टीम अपनी पारी के पहली ही गेंद से बैकफुट पर नजर आई। मेजबान टीम 17 ओवर के खेल में 121 पर ढेर हो गई। भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। भुवी ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने जेसन रॉय को गोल्डन डक, इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (4) और रिचर्ड ग्लीसन (2) को आउट किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच रविवार, 10 जुलाई को नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। जहां रोहित एंड कंपनी क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+