जका अशरफ की हरकत देख आग बबूला हो गए अफरीदी, कहा- आप बस अपने काम से काम रखें
Shahid Afridi Slams Zaka Ashraf: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप अब तक कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान की टीम को सात मैचों में सिर्फ तीन में ही जीत मिल सकी है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ अपने सातवें मुकाबले में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप की तीसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की खराब प्रदर्शन के बाद लगातार टीम के खिलाड़ियों की आलोचना की जा रही है।
जका अशरफ ने किया था चैट लीक: मैदान के अंदर खिलाड़ियों के खराब फॉर्म को लेकर लगातार बातें हो रही है। वहीं मैदान से बाहर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पूर्व क्रिकेटरों के बीच भी अनबन देखी जा रही हैय़। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ जका अशरफ चर्चाओं में बने हुए हैं। पीसीबी चीफ ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बाबर का व्हाट्सऐप मैसेज लीक कर दिया। जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं।

फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा: सोशल मीडिया पर लगातार उनकी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जका अशरफ को जमकर फटकार लगाई है। शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए कहा कि वह कोई क्लब क्रिकेट के अध्यक्ष नहीं हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्हें चीजों की जांच करनी चाहिए और उनका निरीक्षण करना चाहिए।
आप अपने काम से कम रखें: अफरीदी ने आगे कहा कि मुझे इस बात पर विश्वास नहीं होता कि वह मीडिया के मालिकों को फोन कर इस तरह की बयानबाजी में लगे हुए हैं। उनका काम इस समय वर्ल्ड कप पर होना चाहिए था। हमारी टीम भारत में वर्ल्ड कप खेल रही है और वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।
कभी आप बाबर के बारे में कुछ कह रहे हैं, कभी किसी और के बारे में सबसे पहले आप अपनी पोजीशन मजबूत करें। हम क्रिकेटर आपसे क्या उम्मीद करते हैं आप उसे पर कम करें। लोग आपके खिलाफ क्या कह रहे हैं, उसे छोड़ दें आप खुद ही मौका दे रहे हैं आप अपने काम से कम रखें।












Click it and Unblock the Notifications