'शाहिद अफरीदी ने कई बार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला,' पाकिस्तान से खेल चुके हिंदू खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

Danish Kaneria: 90 के दशक या उसके बाद से क्रिकेट देख रहे सभी फैन्स जानते हैं कि पाकिस्तानी टीम में एक ईसाई क्रिकेटर हुआ करते थे और उनका नाम था युसूफ योहाना, बाद में उन्होंने अपना धर्म छोड़ दिया और इस्लाम अपनाकर बन गए मोहम्मद युसूफ। इसके पीछे भी एक कहानी है कि कैसे उनको धर्म परिवर्तन कराया गया और इसके पीछे कौन था।

उसी तरह एक और क्रिकेटर दानिश कनेरिया पाकिस्तान में खेलते थे और वह एकमात्र हिन्दू खिलाड़ी थे। अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले कनेरिया को भी धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा जाता रहा लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया और इस पर प्रतिक्रिया दी है। ताजा इंटरव्यू में कनेरिया ने खुलासा किया है।

danish kaneria

कनेरिया के ऊपर इंग्लैंड में फिक्सिंग के चार्ज लगे और पीसीबी ने उनको बैन कर दिया। लगातार प्रताड़ना और जान का खतरा होने पर उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और यूएस में जाकर रहने लगे। वहां से उन्होंने एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी के ऊपर बड़े आरोप जड़े हैं।

Danish Kaneria का बड़ा खुलासा

कनेरिया ने कहा कि हमने काफी भेदभाव झेला है। पाकिस्तानी टीम में मेरे साथ ऐसा होता था। मेरा करियर भी बर्बाद कर दिया गया। मुझे पाकिस्तान में सम्मान नहीं मिला और इस भेदभाव के कारण आज मैं अमेरिका में हूँ। शाहिद अफरीदी वह एक इंसान था, जिसने मुझे धर्म परिवर्तन के कहा और कई बार ऐसा कहता था। इंजमाम उल हक ने इस तरह कोई बात नहीं की। वह एकमात्र ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और उनके शोएब अख्तर ने भी समर्थन किया।

कैसा रहा Danish Kaneria का करियर

टेस्ट क्रिकेट में दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम के लिए बेहतरीन कार्य किया था। उन्होंने पाक के लिए कुल 61 टेस्ट मुकाबले खेले और 261 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनको फिक्सिंग का दोषी करार दिया और बैन कर दिया। इसके बाद पीसीबी ने भी ऐसा ही किया और 2012 में ही उनका करियर समाप्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+