शाहिद अफरीदी ने किया तिरंगे का अपमान, पैर पर झंडा रख उस पर दिया ऑटोग्राफ
कतर में इन दिनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे शाहिद अफरीदी ने एक मैच के बाद भारतीय फैन को तिरंगे पर ऑटोग्राफ दिया। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। दरअसल, शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहिद अफरीदी ने तिरंगे का अपमान किया है। इस वीडियो के प्रति लोग अब अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में शाहिद अफरीदी एक भारतीय फैन को तिरंगे पर अपना अपना ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। अफरीदी ने इस दौरान झंडे को अपने पैर पर रखा हुआ था और उस पर ऑटोग्राफ दिया। अफरीदी के वीडियो पर लोग अपनी नाराजी जाहिर कर रहे हैं।
अफरीदी ने तिरंगे का किया अपमान!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एक मैच के दौरान का बताया जा रहा है। शाहिद अफरीदी लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एशिया लॉयंस की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में एशिया लॉयंस की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अफरीदी मैच के बाद बस में एक भारतीय फैन को तिरंगे पर अपना ऑटोग्राफ दे रहे हैं। अफरीदी से ऑटोग्राफ लेने वाला शख्स सुरक्षाकर्मी नजर आ रहा है, जो कि भारतीय है। अफरीदी जैसे ही बस में आते हैं तो वो शख्स अफरीदी के आगे तिरंगा कर देता है। इसके बाद अफरीदी भी बिना किसी हिचक के ऑटोग्राफ दे देते हैं। क्रिकेट पाकिस्तान ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
पहले भी अफरीदी ने तिरंगे के साथ खिंचवाई थी फोटो
आपको बता दें कि इससे पहले शाहिद अफरीदी ने साल 2018 में स्विट्जरलैंड में एक टूर्नामेंट के दौरान भारतीय फैन के साथ तिरंगा हाथ में लिए फोटो खिंचवाई थी। फोटो खिंचवाने के दौरान अफरीदी ने तिरंगे को ठीक से खोला था और उसके बाद फोटो खिंचवाई थी। अफरीदी ने फैन से कहा था कि तिरंगे को सही करो।
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शाहिद अफरीदी के दामाद शाहीन अफरीदी ने भी एक भारतीय फैन को तिरंगे पर ऑटोग्राफ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications