'शोएब इंजेक्शन लगाकर मैदान पर उतरते थे...' अफरीदी ने अख्तर को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

Shahid Afridi vs Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपनी गेंदबाजी से एक नई पहचान दिलाने वाले शोएब अख्तर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है।

Shahid Afridi

Shahid Afridi vs Shoaib Akhtar: पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ियों के बीच अक्सर बहसबाजी देखने को मिलती रही है। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर कई बार अपने साथी खिलाड़ियों से उलझते हुए नजर आते रहे हैं। शोएब अख्तर ने हाल ही में लाइव शो के दौरान कामरान अकमल की अंग्रेजी का मजाक बनाया था। जिसके बाद अब शोएब अख्तर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शोएब अख्तर को लेकर बोले अफरीदी

शोएब अख्तर को लेकर बोले अफरीदी

शाहिद अफरीदी ने शोएब अख्तर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के समा टीवी पर बातचीत के दौरान कहा कि हर कोई शोएब अख्तर नहीं बन सकता है। शोएब अख्तर बनाना काफी मुश्किल है। अपने करियर के दौरान शोएब अख्तर काफी ज्यादा इंजेक्शन लेते थे। यही वजह है कि आज उन्हें चलने में भी परेशानी हो रही है। इंजेक्शन लेने की वजह से उनके शरीर पर उनका नाकारात्मक प्रभाव भी पड़ा है।

इंजरी के साथ खेलना काफी मुश्किल

इंजरी के साथ खेलना काफी मुश्किल

शाहीद अफरीदी ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि इंजरी के साथ खेलना काफी मुश्किल होता है। लेकिन ज्यादा इंजेक्शन लेना भी ठीक नहीं है। शोएब अख्तर ने जो किया वो हर गेंदबाज नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शोएब अख्तर ने इतने ज्यादा इंजेक्शन लिए थे कि अब वो चल भी नहीं सकते हैं लेकिन ये शोएब अख्तर की क्लास है। वो ऐसा कर सकते हैं। ये काफी मुश्किल काम है और इसी वजह से हर कोई शोएब अख्तर नहीं बन सकता है।

अख्तर ने साधा था शाहीन पर निशाना

अख्तर ने साधा था शाहीन पर निशाना

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने शाहीन अफरीदी पर निशाना साधा था। शाहीन अफरीदी शाहिद के दामाद हैं, ऐसे में अब उन्होंने अख्तर पर पलटवार कर अपना बदला ले लिया है। शोएब अख्तर ने शाहीन पर निशाना साधते हुए कहा था कि टी-20 वर्ल्ड कप में अगर मैं शाहीन अफरीदी की जगह होता तो कभी घुटने नहीं टेकता। घुटने तो बाद में भी ठीक हो जाते, लेकिन वो मौका फिर कभी वापस नहीं आता। मैं उस समय इंजेक्शन लेता, दर्द की दवा लेता लेकिन बाकी के 2 ओवर ज़रूर फेंकता। अख्तर के इस बयान के बाद उनके इंजेक्शन लेने के किस्से को अफरीदी ने सरेआम करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+