T20 WC 2021: जब अपनी रफ्तार से शाहीन अफरीदी ने बरपाया था कहर, भारतीय टॉप ऑर्डर को किया था ढेर

एशिया कप 2022 शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं। 27 अगस्त से यूएई में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

नई दिल्ली, 21 अगस्त: एशिया कप 2022 शुरू होने में अब चंद दिन बचे हैं। 27 अगस्त से यूएई में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरे मैच में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट शुरू से पहले पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर सामने आई। टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गए। भारत के लिए यह खबर थोड़ी राहत भरी जरूर है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। आखिरी बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना भी टी20 विश्वकप 2021 में हुआ था। इस मैच में शाहीन ने अपनी रफ्तार से भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपाया था।

शाहीन ने चटकाए थे 3 विकेट

शाहीन ने चटकाए थे 3 विकेट

टी20 विश्वकप 2021 का 16वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मैच में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। विश्वकप में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को मात दी थी। इस मैच के हीरो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी रहे थे। शाहीन ने भारतीय बल्लेबाजों को पैर जमाने का मौका तक नहीं दिया था। उन्होंने एक-एक कर भारतीय टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। उस दिन शाहीन भारतीय टीम पर कहर बनकर टूटे थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल और तब भारत के कप्तान विराट कोहली का विकेट अपने नाम किया था।

रोहित नहीं खोल सके थे खाता

रोहित नहीं खोल सके थे खाता

रोहित शर्मा इस मुकाबले में खाता तक नहीं खोल सके थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सामने पहला ओवर शाहीन करने आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू किया। रोहित गोल्डन डक पर आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर शाहीन ने दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को बोल्ड किया था। उन्होंने 8 गेंदों पर 3 रन बनाए थे। 19वें ओवर में अफरीदी ने उस समय भारत के कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाया था। कोहली ने 49 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

मुकाबले का हाल

मुकाबले का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। इंडिया की ओर से केएल राहुल ने 3, विराट कोहली ने 57, सूर्यकुमार यादव ने 11, ऋषभ पंत ने 39, रवींद्र जडेजा ने 13 और हार्दिक पांड्या ने 11 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार 5 और शमी 0 रन बनाकर नाबाद रहे थे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी को 3, हसन अली को 2 और शादाब खान-हारिस रऊफ को 1-1 सफलता मिली थी। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने बिना कोई विकेट खोए 18वें ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया था। पाक कप्तान बाबर आजम ने 52 गेंदों पर 68 और सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 55 गेंदों पर 79 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+