शाहीन अफरीदी vs भारत के टॉप-3 बल्लेबाज: हॉग ने कहा- इन्हीं के हाथ में होगा मैच का फैसला

भारतीय टीम के पूर्व विश्व कप विजेता लेग स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में शाहीन शाह अफरीदी और भारतीय बल्लेबाजों के बीच की जंग ही मैच का फैसला करेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा। हॉग ने कहा कि वह इस मैच को जरूर देखेंगे और इस मैच में भारत की अनुभवी बल्लेबाजों और पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी का सामना होगा।

Shaheen Afridi vs Indian batter

हॉग ने कहा कि ऐसे मुकाबले होते रहें। भारत की बल्लेबाजी ज्यादा डोमिनेंट है और पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी का दबदबा है। जब आपके पास एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होता है जो तेजी से गेंद स्विंग कराता है और दाए हाथ के बल्लेबाज को गेंद के अंदर की ओर लाता है तो यह बल्लेबाजों के लिए मुश्किल भरा होता है।

हॉग ने कहा कि शाहीन अफरीदी के पास भारत के दाए हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अंदर की ओर मूव करती हुई गेंद के साथ एक मौका होगा। अगर पाकिस्तान शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी के खिलाफ विराट कोहली को जल्द लाने में कामयाब होता है, तो फिर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का फैसला शाहीन अफरीदी और भारत के टॉप-3 के बीच ही होगा।"

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में बात करते हुए हॉग ने कहा, "मैंने विराट कोहली के आंकड़े देखे हैं। सचिन तेंदुलकर का शतक बनाने का औसत थोड़ा बेहतर था लेकिन विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहतर है। मुझे लगता है कि विराट कोहली ने अपनी भूख वापस पा ली है और उन पर से थोड़ा दबाव कम हुआ है।

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को मौसम की चुनौती!

पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जो पारी खेली थी, जब उन्होंने हरिस राउफ की गुड लेंथ गेंद को सिर के पीछे से छक्का मारा था, वह शॉट क्रिकेट में मैंने अब तक का सबसे अच्छा शॉट देखा है। फैन्स को यह समझना होगा कि विराट कोहली पर बहुत दबाव है। वह भी उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं, सचिन तेंदुलकर ने भी उतार-चढ़ाव का सामना किया था।

मुझे भारतीय बल्लेबाजी की चिंता नहीं है। मुझे भारतीय गेंदबाजी की चिंता है। उनकी गेंदबाजी ही है जो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+