एशिया कप 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को मौसम की चुनौती!
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में होने वाले मैच को खराब मौसम की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितंबर को कैंडी में आंधी-तूफान और 90% बारिश की संभावना है।
कैंडी में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 90% बारिश और 84% आर्द्रता के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। एशिया कप में भारतीय टीम अपने मैच श्रीलंका की धरती पर ही खेलेगी।

इसके लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम बुधवार को कोलंबो हवाई अड्डे पर पहुंची। इस दौरान अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बात करते हुए देखे गए।
भारत के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ होगी, जिसमें भारतीय टीम बिना स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के खेलेगी, जो चोट से उबरने के बाद एक छोटी सी चोट के कारण एनसीए की निगरानी में रहेंगे।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी बस में बैठे हंसते और बात करते हुए देखा गया।
ये भी पढ़ें- IPL खेलने से भारत को नहीं मिलेगा पाकिस्तान से निपटने का अनुभव, सलमान बट्ट ने बताया कौन है किस पर भारी
पाकिस्तान, भारत और नेपाल ग्रुप ए में हैं जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। टूर्नामेंट एक हाइब्रिड मॉडल को फॉलो करेगा, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका मैच आयोजित करेगा। छह ग्रुप-स्टेज मैचों के बाद 6 सितंबर से सुपर फोर शुरू होगा। 9 सितंबर को कोलंबो में सुपर फोर के अंत में टॉप दो टीमों द्वारा फाइनल खेला जाएगा।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications