Shaheen Afridi एशिया कप के तुरंत बाद बनेंगे दूल्हा, शादी की तारीख आ गई सामने

Shaheen Afridi to get Marry: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस समय एशिया कप खेलने में व्यस्त हैं। एशिया कप समाप्त होने के बाद उनके जीवन की नई पारी का आगाज होने वाला है। वह इसी महीने शादी भी करने वाले हैं। शाहीन अफरीदी अंशा अफरीदी से शादी करेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शाहीन की शादी 19 सितम्बर को हो सकती है। खबरों के अनुसार एशिया कप का फाइनल होने के दो दिन बाद उनकी शादी होनी है। ख़बरों के अनुसार यह शादी कराची में ऑ सकती है।

shaheen afridi

शाहीन अफरीदी एशिया को में भारतीय टीम के खिलाफ लीग मुकाबले में खेले थे। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये थे। शाहीन अफरीदी ने इन चार विकेटों में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी आउट करते हुए तहलका मचा दिया था।

शाहीन अफरीदी और अंशा अफरीदी की सगाई इस साल फरवरी में हुई थी। 4 फरवरी को यह सगाई हुई थी। इसके फोटो शाहीन अफरीदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये थे। अब उनकी शादी की तारीख सामने आ रही है। हालांकि इस शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम 21 सितम्बर को रखा गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में अब सुपर 4 का मुकाबला खेला जाएगा। सुपर 4 में दोनों टीमों के बीच रविवार को कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बारिश को देखते हुए रिजर्व डे भी इस मैच के लिए रखा गया है।

भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म आश्वस्त नज़र आ रहे हैं। बाबर आज़म का मानना है कि पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका की कंडीशंस पता है। वे भारतीय टीम के खिलाफ बढ़त लेंगे। बाबर आज़म को पूरा भरोसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+