Jasprit Bumrah से आगे निकले शाहीन अफरीदी, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को रौंदा

Shaheen Afridi surpasses Jasprit Bumrah: पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने टी-20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की सूची में नई पोज़िशन हासिल की। अफरीदी ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में दो विकेट झटके। इसके साथ ही उनके कुल विकेटों की संख्या 225 मैचों में 314 हो गई है।

बुमराह से आगे निकले अफरीदी (Shaheen Afridi surpasses Jasprit Bumrah)

वहीं बुमराह के नाम 245 मुकाबलों में 313 विकेट दर्ज हैं। शाहीन फिलहाल पाकिस्तान के ऑल-टाइम लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं और अगले मैच में सिर्फ दो विकेट लेकर वे हसन अली को भी पछाड़ सकते हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज़ में शानदार शुरुआत की। मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

Shaheen Afridi 1

पाकिस्तान ने बनाए 182 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के ओपनर्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। साहिबजादा फर्हान ने आक्रामक अंदाज़ अपनाने की कोशिश की, लेकिन साइम अय्यूब ने 16 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाए और जल्दी आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए फखर जमां भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में टीम पर दबाव बढ़ गया। कप्तान सलमान आगा ने जिम्मेदारी उठाई और शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 53 रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में यह पारी खेली और बीच के ओवरों में टीम को स्थिरता दी। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने किया कमाल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम शुरू से ही संघर्ष करती नजर आई। पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों ने शुरुआत से दबाव बनाया। हारिस रऊफ़ ने चार विकेट झटके, जबकि शाहीन अफरीदी ने दो अहम विकेट हासिल किए। मोहम्मद नवाज़ ने भी दो विकेट लेकर योगदान दिया। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अंत में 16 गेंदों में 39 रन की तेज़ पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+