शाहीद अफरीदी के दामाद बने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी, कराची में अंशा के साथ पढ़ा निकाह

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी के दामाद बन गए हैं। उन्होंने अंशा के साथ निकाह किया है। उनकी सगाई 2020 में ही हो गई थी।

Shaheen Afridi

भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी क्रिकेटर इन दिनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी की बेटी अंशा से आज कराची की एक मस्जिद में निकाह कर लिया और इसी के साथ शाहीन अफरीदी शाहीद अफरीदी के दामाद बन गए हैं। आपको बता दें कि शाहीन का निकाह अंशा के साथ 2020 में ही तय हो गया था, जब दोनों की सगाई हो गई थी। दो के बाद तमाम इस्लामी रस्मो रिवाज के साथ उसे आज पूरा किया गया। मौलाना अब्दुल सत्तार ने जकरिया मस्जिद में इस निकाह को पूरा किया।

शाहीन के रिसेप्शन में पहुंचे यह खिलाड़ी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को निकाह के तुरंत बाद एक शानदार रिसेप्शन दिया गया। यह रिसेप्शन भी कराची में ही आयोजित हुआ। इस पार्टी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। पार्टी में पहुंचे कुछ प्रमुख क्रिकेटरों में बाबर आजम, सरफराज अहमद, नसीम शाह और शादाब खान का नाम शामिल है। शाहीन की पार्टी में स्क्वैश के दिग्गज जहांगीर खान भी शामिल हुए। इसके अलावा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के पूर्व महानिदेशक असीम बाजवा भी ICC के पूर्व महाप्रबंधक वसीम खान के साथ उपस्थित थे।

एक दिन पहले रखा गया था मेहंदी का फंक्शन

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहीन अफरीदी के निकाह की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। गुरुवार को शाहीन अफरीदी का मेहंदी का फंक्शन रखा गया था। इस बीच शाहीन का परिवार दो दिन पहले ही शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने कराची पहुंचा था। बता दें कि शाहीन अफरीदी और अंशा की सगाई 2020 में हो गई थी, लेकिन कोरोना महामारी और फिर कुछ अन्य कारणों की वजह से शादी इतने लंबे समय तक टल गई। शाहीन अफरीदी के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पिछले महीने हारिस रऊफ ने किया था निकाह

आपको बता दें कि पिछले महीने दिसंबर में पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी अपनी क्लासमेट और पाकिस्तान की मॉडल मुजना मसूद मलिक से निकाह किया था। हारिस के निकाह में भी टीम के कई खिलाड़ी पहुंचे थे। हारिस की पत्नी मुजना मसूद मलिक पेशे से मॉडल हैं और हारिस के साथ पढ़ चुकी हैं। शाहीन अफरीदी भी हारिस रऊफी की शादी में पहुंचे थे। मुजना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+