शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, किया ऐसा कारनामा जो भारत से कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने इतिहास रच दिया। शाहीन अफरीदी ने अपनी धांसू गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा और एक ऐसी लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया, जिसमें कुछ ही प्लेयर्स पहुँच पाए हैं।
शाहीन अफरीदी ने इस मुकाबले में अपने पहले ओवर में एक विकेट हासिल कर लिया। इसके बाद भी वह नहीं रुके और आने वाले ओवरों में विकेट लेने का सिलसिला बरकरार रखते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया और कुल 3 शिकार किये।

अफ्रीकी बल्लेबाज नकाबायोमजी उनका 100वां विकेट थे। टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपने सौ शिकार पूरे किये लेकिन यह कीर्तिमान नहीं था। यहाँ मामला कुछ और ही थी। शाहीन अफरीदी उन चुनिन्दा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने तीनों प्रारूप में अपने 100 विकेट पूरे किये हों।
शाहीन अफरीदी से पहले इस आंकड़े तक सिर्फ तीन ही गेंदबाज पहुँच पाए थे। उनमें टिम साउदी, लसिथ मलिंगा और शाकिब अल हसन का नाम शामिल है। भारत के लिए टेस्ट और वनडे में 100 विकेट लेने वाले कई क्रिकेटर रहे हैं लेकिन तीनों प्रारूप में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है, जल्दी ही भारत से भी कोई नाम इसमें होगा।
टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह इस आंकड़े के बेहद करीब हैं। टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में वह अपने 100 विकेट का मार्क क्रॉस कर चुके हैं लेकिन टी20 में वह थोड़ा दूर हैं। इस फॉर्मेट में बुमराह के नाम अभी 89 विकेट हैं। जल्दी ही वह इस क्लब में शामिल हो जाएंगे
कम उम्र में ही पाकिस्तानी टीम के लिए अपना डेब्यू करने वाले शाहीन अफरीदी ने धमाका किया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 116 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 112 और टी20 में अब 100 विकेट दर्ज हो गए हैं। आने वाले समय में उनकी टैली और ऊपर जाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications