WPL 2024: शाहरुख़ खान ने लूट ली महफ़िल, महिला प्रीमियर लीग का रंगारंग अंदाज में हुआ आगाज
WPL 2024 Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हो गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम से इसकी शुरुआत हो गई। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ खान ने एक दिन पहले ही महिला क्रिकेटरों से मुलाकात की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
ओपनिंग सेरेमनी की पहली प्रस्तुति बॉलीवुड हीरो कार्तिक आर्यन ने दी। सभी टीमों के कप्तानों ने शाहरुख़ खान का आइकोनिक पोज दिया। शाहरुख़ ने सभी कप्तानों का परिचय भी दिया और इस शाम को यादगार बना दिया। फैन्स ने इन पलों के दौरान जमकर हूटिंग की।

कार्तिक आर्यन के अलावा शाहरुख़ खान और शाहिद कपूर ने भी स्टेज पर परफोर्मेंस दी और टूर्नामेंट का रंगारंग अंदाज में आगाज कर दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और टाइगर श्रोफ ने भी प्रस्तुति दी। इस शानदार कार्यक्रम में बॉलीवुड का बेहतरीन तड़का देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र ही शाहरुख़ खान रहे। उन्होंने पठान फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' पर धांसू प्रस्तुति देकर फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर कोई उनको देखकर काफी खुश था। टूर्नामेंट का पहला टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओस के कारण बाद में बैटिंग करना आसान होता है, इसे देखकर हरमनप्रीत ने गेंदबाजी चुनी।
पिछले साल की तुलना में इस बार महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी धाकड़ अंदाज में आयोजित की गई है। बॉलीवुड के सभी नामी चेहरे इसमें शामिल हुए हैं। महिला प्रीमियर लीग में इस बार एक भी डबल हेडर नहीं रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications