Shafali Verma की धमाकेदार प्रदर्शन के पीछे सचिन तेंदुलकर का हाथ? जेमिमा की मां ने बेटी को लेकर खोला बड़ा राज
Shafali Verma and Jemimah Rodrigues: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीतकर देश भर में खुशी की लहर दौड़ा दी है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक खिताब जीता गया। इस जीत के पीछे खिलाड़ियों का दमदार खेल ही नहीं, बल्कि परिवारों का सपोर्ट और दिग्गज क्रिकेटरों की प्रेरणा भी शामिल है।
शेफाली और जेमिमा ने किया कमाल (Shafali Verma and Jemimah Rodrigue)
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार शतक जड़ टीम को एक दमदार जीत दिलाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने वो कर दिखाया जिसकी शायद ही किसी ने मैच से पहले उम्मीद की थी। वहीं प्रतीका रावल के चोटिल होने के बाद टीम में आई शेफाली वर्मा ने फाइनल में सबसे अधिक रनों की पारी खेलकर टीम को 298 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

जेमिमा रोड्रिग्स की मां ने खोला राज
इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की मां लविता रोड्रिग्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने अपनी बेटी और पूरी टीम के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया। लविता जी ने जेमिमा की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी बेटी ने मैदान पर एक जुझारू भावना दिखाई है। वह हमेशा हमारे पास दौड़कर आती है, क्योंकि वह जानती है कि उसकी मां, पिता और भाई उसे कभी नहीं छोड़ेंगे।
ऑस्ट्रेलिया को हराने का था भरोसा
लविता जी ने यह भी बताया कि नॉकआउट चरणों में उन्हें टीम पर पूरा भरोसा था। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा था कि हमने उससे बात की थी और हमें हमेशा यकीन था कि हम ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे। उनका यह विश्वास सेमीफाइनल में सच साबित हुआ और अंततः भारत ने विश्व कप ट्रॉफी उठा ली। इसके साथ ही लंबे समय से वर्ल्ड कप का सूखा भी खत्म हो गया।
सचिन से मिलकर शेफाली को मिला फायदा
दूसरी तरफ शेफाली वर्मा ने बताया कि किस तरह सचिन तेंलुकर से बस एक मुलाकात उनकी पारी में निखार लाने का काम किया। खिताब जीतने के बाद क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ एक फोटो शेयर किया। शेफाली ने इंस्टाग्राम पर सचिन के साथ हाथ मिलाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की और दिल को छू लेने वाली बात लिखी। उन्होंने कैप्शन दिया कि जब मैच से पहले सचिन सर से मिली तो और ज़्यादा खुद पर बिलीफ बढ़ गया। गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन सर।












Click it and Unblock the Notifications