कौनसे दिग्गज भारतीय प्लेयर ने किया टेस्ट कप्तान बनने से मना? इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI कर रही माथापच्ची

Indian Team: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टेस्ट टीम में कप्तान की जगह खाली चल रही है। उनकी जगह नया लीडर चुनने के लिए बीसीसीआई प्रयास भी कर रही है। इस बीच खबर आई है कि एक बड़े भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट टीम का कप्तान बनने से मना कर दिया है।

रोहित शर्मा की जगह किसी सीनियर प्लेयर को कप्तान बनाने के बारे में सोचा गया था लेकिन मना करने पर अब किसी नए नाम की तलाश करनी पड़ेगी। कप्तान चुनने के बाद ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा की जाएगी। फ़िलहाल चीजें अटकी हुई हैं।

indian-team

स्काई स्पोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाने का फैसला लिया था लेकिन बुमराह ने इसके लिए मना कर दिया। ऐसा नहीं है कि बुमराह पहले कभी टीम के कप्तान नहीं रहे हों। वह टीम इंडिया को तीन टेस्ट मैचों में लीड कर चुके हैं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी ऐसा हुआ था। वह टीम के उपकप्तान थे और रोहित शर्मा की जगह कप्तानी की थी।

बुमराह 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद से फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्होंने कई मैचों में हिस्सा नहीं लिया है। 2022-23 में उन्होंने पीठ की समस्या के कारण एक साल तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। नियमित तौर पर वह इस समस्या से परेशान हैं और इंग्लैंड दौरे पर लगातार पांच टेस्ट खेलने से भी फिटनेस प्रभावित हो सकती है।

Indian Team के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे बुमराह

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम टेस्ट के दौरान बुमराह को पीठ में समस्या का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गए थे। बुमराह टीम इंडिया के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने मैदान पर वापसी की।

Indian Team का कौन होगा कप्तान

मई के अंत तक अजित अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति टीम इंडिया की घोषणा कर देगी। इसमें कप्तान शुभमन गिल हो सकते हैं। उनके अलावा उपकप्तान के तौर पर ऋषभ पंत का नाम शामिल किया जा सकता है। भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+