ZIM vs USA: वर्ल्ड कप में सीन विलियम्स ने बल्ले से मचाया तूफान, 21 चौके और 5 छक्के जड़ रचा इतिहास, बने 408 रन
Zimbabwe vs United States, 17th Match: जिम्बाब्वे ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) को पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया है।
Zimbabwe vs United States, 17th Match: जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सीन विलियम्स ने सोमवार 26 जून को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर मैच में अपने बल्ले से मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन किया। सीन विलियम्स ने 101 गेंदों में ताबड़तोड़ 174 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 408 रन बना लिए।
महज 65 गेंदों में शतक: सीन विलियम्स ने इस मुकाबले में महज 65 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा किया। इससे पहले नेपाल के खिलाफ वह 70 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ विलियम्स ने टीम के लिए 58 गेंदों में ताबड़तोड़ 91 रनों की पारी खेली थी। वह बल्ले से लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिम्बाब्वे के लिए बनाया खास रिकॉर्ड: जिम्बाब्वे के लिए अब तक कोई भी बल्लेबाज इतनी कम गेंदों पर शतक नहीं लगाया था। वनडे क्रिकेट में महज 65 गेंदों में शतक जड़कर सीन विलियम्स ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपने देश के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में सीन विलियम्स टॉप पर पहुंच गए हैं।
वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास: वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ 73 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रेजिस चकबावा के पास था। लेकिन अपनी इस धमाकेदार पारी से उन्होंने इस रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया है। सीन विलियम्स ने इस पारी को खेलकर अपना नाम जिम्बाब्वे क्रिकेट के इतिहास में दर्ज करा लिया है।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, वेस्ली माधेवेरे, सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रजा, रयान बर्ल, जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा।
संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, गजानंद सिंह, शायन जहांगीर (विकेटकीपर), निसर्ग पटेल, नोस्टुश केनजिगे, जसदीप सिंह, उस्मान रफीक, अभिषेक पराड़कर।












Click it and Unblock the Notifications