'वो एक कमी पूरी कर ले, भारत का कप्तान बन जाएगा', अभी प्लेइंग 11 में भी जगह पक्की नहीं
नई दिल्ली, 21 जुलाई: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने श्रेयस अय्यर को भारत के भविष्य के कप्तान के तौर पर अच्छा खिलाड़ी पाया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई के इस बल्लेबाज को और अधिक मौके दिए जाने चाहिए। स्टाइलिश ने अय्यर की मौजूदा फॉर्म के बारे में बात की। इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा शुरू कर रही है जहां वे पोर्ट ऑफ स्पेन में शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेंगे।

कप्तान बनने की असली काबिलियत मौजूद है
स्टाइरिस का मानना है कि एक बल्लेबाज होने के अलावा श्रेयस अय्यर के पास कप्तान बनने की असली काबिलियत मौजूद है। उन्होंने स्पोर्ट्स 18 के एक शो पर बात करते हुए कहा कि श्रेयस अय्यर की लीडरशिप क्वालिटी को मैं वाकई में बहुत पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि वह भारत की कप्तानी करने के लिए उपयुक्त दावेदार हैं क्योंकि उनके पास वैसी क्षमता है। इसी कारण से मैं उनको टीम में देखना चाहूंगा और वे इस टीम में अधिक से अधिक मौके हासिल करते रहे। मैं वाकई में उनकी काबिलियत को पसंद करता हूं।

वो एक कमी पूरी कर ले
हालांकि स्कॉट स्टायरिस ने माना कि अय्यर के पास एक कमी है जिसका तोड़ उनको जल्दी खोजने की जरूरत है। स्टायरिस ने कहा कि अय्यर छोटी गेंद के सामने बेबस हो जाते हैं। ये उनकी असली समस्या है। मुझे लगता है कि आप आने वाली कई टीमों को उनके शरीर पर छोटी गेंद फेंकते हुए देखेंगे। जो उनके शरीर पर आएंगी, जो बाउंसर की तरह से होंगी। क्योंकि अय्यर को नहीं पता कि उनको ढंग से कैसे खेलना है। यह थोड़ा-थोड़ा ऐसा ही है जैसे सुरेश रैना का मामला था जहां पर विपक्षी टीमें जानती थी कि उनको कहां पर अटैक करना है।

अब यह श्रेयस अय्यर के ऊपर है
अब यह अय्यर के ऊपर है कि वे उस तरह की गेंदबाजी के सामने भी सफलता कैसे हासिल कर पाते हैं। अगर वे ऐसा कर पाए तो भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों में एक होंगे।
स्कॉट स्टायरिस ने भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ पर भी बातचीत की। उनका कहना है कि भारत की टीम को थोड़ी और गहराई की ओर देखना चाहिए। पूरा मामला केवल खिलाड़ियों को अरेस्ट देने का नहीं है, और ना ही खिलाड़ियों को भरपूर मौका देने का है। बात यह है कि अगर कोई चोटिल हो गया तो क्या होगा? हम किस तरह के क्रिकेट खेलना चाहते हैं? हमारी टीम में कौन सबसे बेहतर तरीके से फिट होता है?

भारत की बेंच स्ट्रेंथ के बारे मे बात की
स्टाइरिस कहते हैं कि मुश्किल और अलग-अलग परिस्थितियों में आप किस तरह से खेलेंगे। तब आपको कैसे खिलाड़ी चाहिए होंगे। विश्वकप भी नजदीक आ रहा है और भारतीय टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी पहले से ही मौजूद हैं। दीपक हुड्डा के बारे में काफी बातचीत की गई उनको मौके भी दिए गए और अब देखिए एक खिलाड़ी के तौर पर उभर रहे हैं। क्या वे भारत के लिए अलग फॉर्मेट में भी खेलते दिखाई देंगे?
बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं जो नहीं खेल रहे हैं आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जैसे-जैसे भारतीय टीम आगे बढ़ रही है उनके पास सफलता का एक प्लान मौजूद हो।












Click it and Unblock the Notifications