Scott Boland: 'स्कॉट बोलैंड का जन्म गलत टाइम पर हुआ,' सीरीज जिताने वाले गेंदबाज से ब्रेट ली ने ऐसा क्यों कहा?

ब्रेट ली ने स्कॉट बोलैंड की किस्मत की तुलना पूर्व लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल से की है। जब शेन वॉर्न का बोलबाला था, तब मैकगिल को केवल तभी मौका मिलता था जब स्पिन के जादूगर नहीं खेलते थे। ऑस्ट्रेलियाई सेटअप का नियमित सदस्य न होने के बावजूद, मैकगिल ने अपनी टीम को निराश नहीं किया और 44 टेस्ट मैचों में 208 विकेट चटकाए।

जहां तक ​​बोलैंड की बात है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट इलेवन में तभी मौका मिलता है जब मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस में से कोई एक बड़ा खिलाड़ी बाहर हो जाता है। हाल ही में भारत के खिलाफ समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जब हेजलवुड चोटिल हो गए थे, तब बोलैंड ने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया।

Scott Boland

सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

बोलैंड सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, उन्होंने तीन मैचों में 13.19 की औसत से 21 विकेट लिए। ली ने कहा कि बोलैंड बैक-अप गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं, लेकिन उनकी क्वालिटी फ्रंटलाइन गेंदबाज जैसी ही है।

'यह कुछ हद तक मैकगिल और वार्न जैसा'

ली ने इंडिजिनस बिज़नेस न्यूज़ पर कहा कि, 'यह कुछ हद तक मैकगिल और वार्न जैसा है, शायद यही सबसे अच्छा सादृश्य है जो मैं कह सकता हूं। स्टुअर्ट मैकगिल ने शेन वार्न के बैक-अप गेंदबाज के रूप में 200 टेस्ट विकेट लिए। लेकिन वह बैक-अप गेंदबाज़ नहीं था; वह दुनिया में कहीं भी नंबर एक स्पिनर था।

वह गलत समय पर पैदा हुआ

उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि बोलैंड के साथ भी यही बदकिस्मती है, वह गलत समय पर पैदा हुआ जब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ी इतनी अच्छी, इतनी मज़बूत है।

वहीं पैट कमिंस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय मैचों के मामले में भारत के खिलाफ जीत को बहुत बड़ी बताया, इससे पहले वे दो बार घरेलू मैदान पर हार चुके हैं। कमिंस ने कहा कि, इस सीरीज के मामले में यह बहुत बड़ी जीत है। यह उतनी ही बड़ी सीरीज है जितनी आपको घरेलू मैदान पर खेलने को मिलती है। ऐसा लगा कि पूरी सीरीज में उतार-चढ़ाव रहा। इसलिए 3-1 से जीत दर्ज करके ट्रॉफी अपने नाम करना एक अद्भुत एहसास है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+