FIFA World Cup में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली जीत से सऊदी के फैंस में आया 'घमंड', ऑन कैमरा उड़ाया मेसी का मजाक

FIFA World Cup 2022 में मंगलवार को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दरअसल, 2 बार की चैंपियन अर्जेंटीना को सऊदी अरब के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ गया। अर्जेंटीना के खिलाफ मिली इस जीत का बुधवार को पूरे सऊदी में जश्न भी मनाया गया। सऊदी के प्रिंस ने बुधवार की छुट्टी भी घोषित कर दी थी, जिसके बाद लोग सड़कों पर उतरकर नाचते-गाते हुए दिखे। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब की जीत के बाद स्टेडियम के बाहर भी दर्शकों का जश्न देखने को मिला। इस दौरान सऊदी के फैंस में 'घमंड' भी देखने को मिला।

Lionel Messi

फैंस ने उड़ाया मेसी का मजाक

दरअसल, अर्जेंटीना के खिलाफ मिली जीत के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सऊदी के फैंस अर्जेंटीना के खिलाफ मिली जीत के बाद स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का मजाक उड़ाते हुए दिखे। दरअसल, वायरल वीडियो में सऊदी के कुछ प्रशंसक एक रिपोर्टर को लाइव रिपोर्टिंग के दौरान परेशान करते हैं और कहते हैं, "मेसी कहां है?"। इन प्रशंसकों ने रिपोर्टर को लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रोक दिया और मेसी का मजाक उड़ाया।

हार से दुखी नजर आए मेसी

आपको बता दें कि सऊदी ने कल अर्जेंटीना के खिलाफ आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था। मैच के दूसरे हाफ में सऊदी ने बढ़त बनाने के लिए दो शानदार गोल दागे और इसके बाद तो सऊदी ने मैच में पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। इस हार से अर्जेंटीना की टीम भी काफी दुखी नजर आई। लियोनेल मेसी को भी मैच के बाद ग्राउंड पर दुखी देखा गया। वो मैदान पर ही माथा पकड़ते हुए दिखे।

हार के बाद मेसी ने दिया था बयान

लियोनेल मेसी ने इस हार के बाद किसी तरह का कोई बहाना नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने कहा कि उनकी टीम कभी हार नहीं मानने वाली। मेसी ने कहा, "यह बहुत बड़ा झटका है, ऐसी हार जो दुख देती है, लेकिन हमें खुद पर भरोसा बनाए रखना चाहिए, हमारी टीम हार नहीं मानने वाली।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+