Sarfaraz Khan: ईरानी कप में आया सरफराज का तूफान, बने मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

Sarfaraz Khan Double Century: मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने ईरानी कप में शेष भारत के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। सरफराज ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई के लिए खेलते हुए मैच के दूसरे दिन ये उपलब्धि अपने नाम की है। इसके साथ सरफराज ईरानी कप के इतिहास में मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

26 वर्षीय सरफराज ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 253 गेंदों का सामना किया और ईरानी कप के इतिहास में मुंबई के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाया। सरफराज ने 149 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से शतक बनाकर इस अवसर का लाभ उठाया। अगली 104 गेंदों पर सरफराज ने 24 चौके और 4 छक्के लगाकर अपने स्कोर में 100 से अधिक रन जोड़े।

sarfaraz khan

सरफराज ने 52 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद सरफराज ने हेलमेट उतार दिया और फिर अपनी सफलता का जश्न मनाया। फिर अपने मुंबई के साथियों का अभिवादन करने के लिए घुटनों के बल बैठ गए। इस तरह सरफराज ने मुंबई के लिए ईरानी कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज रामनाथ पारकर के 52 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पारकर ने 1972 में शेष भारत के खिलाफ़ मैच की दूसरी पारी में नाबाद 195 रन बनाए थे। मुंबई के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 2010 में 191 रन की पारी खेली थी।

ईरानी कप के इतिहास में मुंबई के लिए हाईएस्ट स्कोरर

  • सरफ़राज़ खान - 221* (2024)
  • रामनाथ पारकर - 194* (1972)
  • अजिंक्य रहाणे - 191 (2010)
  • सुधाकर अधिकारी - 173 (1963)
  • जुबिन भरूचा - 164* (1994)

सरफराज बने चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
सरफ़राज़, 26 साल और 346 दिन की उम्र में ईरानी कप में दोहरा शतक बनाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। उनके राज्य के साथी यशस्वी जायसवाल 21 साल और 63 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। प्रवीण आमरे (22 वर्ष और 80 दिन) और गुंडप्पा विश्वनाथ (25 वर्ष और 255 दिन) सरफराज से आगे के दो बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़िए- 'खुद को रोक न सका,' पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा की मां को लिखा पत्र, खास डिश के लिए किया धन्यवाद

दोहरा शतक जड़ने से पहले, सरफराज ने कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियों में भाग लिया, जिससे मुंबई ने 500 से अधिक का स्कोर खड़ा किया। उन्होंने रहाणे के साथ मिलकर मुश्किल परिस्थितियों से निपटते हुए पांचवें विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। इसके बाद सरफराज ने तनुश कोटियन के साथ मिलकर 254 गेंदों पर 183 रनों की साझेदारी की।बाद में, शार्दुल ठाकुर ने सरफराज के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए एक और पचास से अधिक रनों की साझेदारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+