सरफराज खान ने दिया तीखा बयान, कहा मैंने आलोचकों को बल्ले से दिया जवाब

भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर सरफराज खान काफी निराश हुए थे, इसको लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया भी दी थी।

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan: रणजी ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद भी सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में सरफराज खान को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद जमकर बवाल देखने को मिला और फैन्स उनके समर्थन में उतर आए थे। बीसीसीआई की भी खासी आलोचना देखने को मिली थी। सरफराज को आलोचकों ने लाल गेंद का खिलाड़ी नहीं माना था लेकिन उन्होंने उनको अपना जवाब दिया है।

मैंने बल्ले से दिया आलोचकों को जवाब

मैंने बल्ले से दिया आलोचकों को जवाब

आकाश चोपड़ा के साथ जियो सिनेमा पर बातचीत करते हुए सरफराज खान ने कहा कि जब मैंने वर्ल्ड कप के अड़ 1-2 साल आईपीएल खेला, तो मैं लाल गेंद क्रिकेट का खिलाड़ी नहीं हूँ क्योंकि मैं सफेद गेंद का बल्लेबाज हूँ। यह भी कहा गया कि मैं सफेद गेंद में अंतिम चार ओवर खेलने वाला बल्लेबाज हूँ। मैंने कड़ी मेहनत की और मैं जानता था कि मैं लाल गेंद में बेहतर कर सकता हूँ। रणजी ट्रॉफी में मुझे 4-5 मैचों में लगातार खेलने का मौका मिला और मैंने उनको दिखा दिया कि मैं कौन हूं।

मेहनत की और हुआ सफल

मेहनत की और हुआ सफल

सरफराज खान ने कहा कि मैंने इस पर मेहनत की और जब सफल हुआ तब लगा कि जितना सोचा था उतना मुश्किल काम नहीं था। उल्लेखनीय है कि सरफराज खान ने रणजी ट्रॉफी में अपना अलग ही नाम स्थापित कर दिया है। मुंबई के लिए वह धमाकेदार बल्लेबाजी करने में सफल रहे हैं।सरफराज ने कहा कि मुंबई के लिए मेरा पहला शतक तिहरे शतक तक गया, और मुझे अहसास हुआ कि जितना सोचा था उतना मुश्किल यह नहीं था।

सरफराज टीम में नहीं चुने जाने से थे निराश

सरफराज टीम में नहीं चुने जाने से थे निराश

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन होने के बाद सरफराज खान निराश थे। उन्होंने कहा था कि मैं रात भर सो ही नहीं पाया था और यही सोचता रहा कि टीम में मेरा नाम क्यों नहीं है। मैंने यह निश्चय किया कि मैं अपनी मेहनत जारी रखूंगा और टीम में शामिल नहीं किये जाने पर डिप्रेशन में बिलकुल नहीं जाऊँगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+