सरफराज खान ने दिया BCCI को करारा जवाब, धुआंधार शतक से मचाया बवाल, इंग्लैंड दौरे पर किया था टीम से बाहर

Sarfaraz Khan: भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरा समाप्त करने के बाद वापस आई है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई थी। टीम इंडिया ने अंतिम मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की थी। टीम सलेक्शन के समय सवाल खड़े हुए थे क्योंकि सरफराज खान को टीम में नहीं लिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सरफराज टीम में थे लेकिन इंग्लैंड दौरे से उनको हटा दिया गया था। उन्होंने खुद के ऊपर काम करते हुए वजन भी काफी कम कर लिया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब सरफराज खान ने अपने बल्ले से धमाका कर जवाब दिया है।

sarfaraz khan

सरफराज ने तूफानी अंदाज में सैकड़ा जड़ते हुए बीसीसीआई को अपने अंदाज में जवाब दे दिया है। सोमवार को बुच्ची बाबू ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार शतक जड़कर उन्होंने एक बड़ा संदेश भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को दे दिया है।

सरफराज खान ने TNCA XI के खिलाफ बैटिंग करते हुए तूफानी अंदाज दिखाया और कम गेंदों में सैकड़ा जमाया। उनका शतक महज 92 गेंदों में आ गया। मुंबई की टीम 98 के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, उस समय सरफराज खान बैटिंग करने के लिए आए। शुरू से ही उनका रुख आक्रमण करने का था, इस वजह से विपक्षी टीम के ऊपर दबाव बन गया और वह तूफानी शतक जड़ने में सफल रहे।

Sarfaraz Khan ने ठोका दावा

इस शतक से उन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी करने का दावा ठोक दिया है। भारत की टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है। उस सीरीज के लिए टीम का चयन अगले महीने होना है। भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर खेलेगी, इस वजह से सरफराज खान को मौका मिलता नज़र आ रहा है।

Sarfaraz Kahan का करियर

टेस्ट क्रिकेट में सरफराज खान ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से कुल 371 रन बनाए हैं। 150 रन उनका बेस्ट स्कोर है। सरफराज खान का औसत 37 का है लेकिन क्षमता उनमें इससे काफी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+